33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 329 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 78 नए कोरोना संक्रमित मिले, 4 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 1033 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 968 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 78 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

👉👉👉 मध्य प्रदेश के श्योपुर में किसानों ने नरेन्द्र सिंह तोमर के काफिले को रोका, दिखाए काले झंडे,कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 329 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

👉👉👉 जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार.

अब जिले में कुल 8701 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 7585 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1046 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 70 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 99 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 34 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 19 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 31 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 63 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 78 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 329 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 8701
👉डिस्चार्ज 7585
👉एक्टिव केस 1046
👉 मृत्यु 70

Related posts

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित,30 सितंबर तक रहेगा संचालित

MP SIDHI NEWS TEAM

छ: हजार समर्थन मूल्य की उड़द दो हजार में खरीदी जा रही, गेहूं की हर तौल में किसानों से कमीशन लिया गया-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

रुबी का कृत लोकतंत्र पर हमला, दर्ज हो एफ. आई. आर.- इंद्रशरण सिंह चौहान 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!