25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingक्राइमसीधी दपर्ण

महिला ने काटा युवक का गुप्तांग-कटे हुए गुप्तांग के साथ इलाज के लिए रीवा रेफर

सीधी जिले में घटी एक अलग तरह की घटना में एक युवक का महिला द्वारा गुप्तांग काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चौकी खड्डी के ग्राम उमरिहा में ये घटना आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे होना बताया जा रहा है।पीड़ित रमेश साकेत का कहना है कि वो महिला के बुलाने पर उसके घर के अंदर सांप मारने घुसा था लेकिन जैसे ही वह अंदर गया महिला के पति, भाई व बच्चे ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जकड़कर पकड़ लिया इसके बाद महिला हाथ में हथियार लेकर आई और युवक का गुप्तांग ही काट लिया जिसके बाद चीखता चिल्लाता युवक गुप्तांग लेकर घर के बाहर भागा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए जिसके बाद घायल रमेश साकेत को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।घायल रमेश साकेत की माने तो वह केवल सांप मारने के लिए महिला के घर के अंदर उसके बुलाने पर गया था लेकिन मामला क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकता है। हालांकी रमेश साकेत का कहना है कि अधिया में खेत लेने के चलते दोनों के बीच विवाद था। लेकिन इस पूरे मामले में सवाल ये उठता है कि यदि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था तो युवक महिला के बुलाने पर घर के अंदर सांप मारने क्यों गया हुआ था ?

पुलिस में हुई रिपोर्ट

इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें गुप्तांग काटे जाने को लेकर पीड़ित युवक द्वारा अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जबकि महिला के परिवार जनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में दोनों ही पक्ष एक ही परिवार से वास्ता रखते हैं।

Related posts

फेसबुक फ्रेंड से दुष्कर्म : फेसबुक पर युवती से की दोस्ती,भाभी के घर में ले जाकर किया दुष्कर्म

MP SIDHI NEWS TEAM

कलेक्टर ने निर्माणाधीन बस स्टैण्ड, दीनदयाल रसोई तथा आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत खदान संचालक की मनमानियाँ रोकने को लेकर हुई बैठक,नदी बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर होगा अनिश्चित कालीन आंदोलन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!