30.4 C
Madhya Pradesh
June 22, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर की स्टाफ नर्स को लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर ने किया निलंबित

उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर की स्टाफ नर्स निर्मला सिंह को अपने कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का दोषी पाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय उमरिया नियत किया गया है।

👉👉👉 किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य.

बताया जाता है कि दिनांक 11 मई 2021 को सहजन कोल निवासी ग्राम पतौर तहसील मानपुर की तबियत खराब होने पर पर मानपुर अस्पताल लाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि सही समय पर दबा होने की वजह से उसकी मौत हो गई है। उनकी मृत्यु के उपरांत शव वाहन नहीं मिलने से परिजनों द्वारा शव को मोटरसाइकिल में बांधकर अपने गृह ग्राम पतौर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके लिए जांच दल गठित कर रिपोर्ट मांगी गई थी।

👉👉👉 प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे.

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर द्वारा जांच प्रतिवेदन के माध्यम से बताया गया था कि 11 मई की सुबह सहजन कोल निवासी ग्राम पतौर तहसील मानपुर को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मानपुर अस्पताल लाया गया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर की स्टाफ नर्स पदस्थ निर्मला सिंह द्वारा शव को उनके परिजनों को सुपुर्द करने संबंध में लापरवाही करते हुए जानकारी के बिना ही शव को अस्पताल से परिजनों को सौंप दिया गया, जिस कारण मृतक के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

👉👉👉 गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र,गरीबों के रुकने का सहारा बना आश्रय स्थल.

निर्मला सिंह का उक्त कृत्य उनके प्रति दायित्वों के प्रति लापरवाही कर्तव्य विमुखता, स्वेच्छाकारिता व अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है, जो मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिस पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने स्टाफ नर्स निर्मला सिंह को मप्र सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हए उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय नियत किया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts

यहाँ 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू, कहां रहेगी छूट और किस में लागू होगी पाबंदियां

MP SIDHI NEWS TEAM

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी

MP SIDHI NEWS TEAM

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूबा.गोताखोरों ने शव किया बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!