
आरोपी द्वारा भोले भाले लोगो को आयुष्मान कार्ड तथा अन्य कई प्रकार के छलावों के द्वारा अंगूठा लगवाकर बैंक खाते से पार की जाती थी रकम
सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी कुसमी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली सतीश मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मड़वास केदार परोहा एवं टीम द्वारा धोखाधड़ी कर भोले भाले लोगो का अंगूठा लगवाकर उनके खाते से अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले आरोपी रवि जैसवाल उर्फ बब्बू उर्फ मंगू पिता राजेश जैसवाल 26 वर्ष निवासी बैरिहा टोला मड़वास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
खबर यह भी है👉👉👉 पेट्रोलियम मूल्यबृद्धि पर जिले के समस्त पेट्रोल पंपों पर सीधी कांग्रेस ने दिया धरना
मामला विवरण
फरियादी राजवती सिंह गोंड निवासी बहेरहा ने चौकी मड़वास में आवदेन प्रस्तुत किया कि एक व्यक्ति ने प्रधान मंत्री आवास योजना का खाते का पैसा चेक करने के बहाने धोखाधड़ी करके उसके खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया और बोला कि अभी जानकारी नहीं मिल पाएगी अभी सर्वर डाउन है, उपरोक्त शिकायत की तस्दीक उपरांत मामला पंजीबद्ध किया कि इसी प्रकार एक दूसरा मामला आया जिसमें फरियादी सारंगवती यादव पति राममिलन यादव निवासी डोल तथा उसकी पुत्री ने शिकायत किया कि एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेरे तथा मेरे पुत्री के खाते से रुपए ऐंठ लिए और बोला कि सर्वर डाउन है ।
खबर यह भी है👉👉👉 ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी
उपरोक्त मामले गंभीर होने के कारण चौकी प्रभारी मड़वास द्वारा मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई एवं एक अभियुक्त रवि जैसवाल उर्फ बब्बू उर्फ मंगू पिता राजेश जैसवाल 26 वर्ष निवासी बैरिहा टोला मड़वास को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं बताया कि ऐसा वह और भी कुछ लोगो के साथ कर चुका है । जिसके बाद उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
खबर यह भी है👉👉👉 28 जून से शर्तो के साथ खुलेगा भक्तों के लिए महाकाल मंदिर
कार्यवाही में चौकी प्रभारी मड़वास केदार परोहा, ए एस आई ओ पी गौतम ,एएसआई आरबी सिंह, प्रधान आरक्षक हृदय लाल,आरक्षक सुनील तथा संजय का विशेष योगदान रहा है।

3 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस न… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस न… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस न… […]