22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक पर दर्ज हुई FIR

सेंधवा। सेंधवा विधानसभा से कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल रावत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिजर्व वन क्षेत्र में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। कार्रवाई करने पहुंचे रेंजर और बीट गार्ड के साथ विधायक और उनके ड्राइवर ने मारपीट कर दी। विधायक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी छुड़ाकर ले गए। रेंजर ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है।

थाना वरला पुलिस के मुताबिक वरला रेंजर इदेश अचाले और बीट गार्ड बद्रीलाल तड़ोले ने सोमवार शाम को आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरते देखा था। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सेंधवा वन डिपो ले जाया जा रहा था। इस दौरान सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत और ड्राइवर मुकेश डावर मौके पर आए। दोनों रेंजर और बीट गार्ड से गाली-गलौज करने लगे। लाठी लेकर रेंजर और बीट गार्ड को पीट दिया। इसके बाद रेंजर और बीट गार्ड जान बचाकर भागे और दूर खड़े हो गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चुरा कर ले गए विधायक

विधायक ग्यारसीलाल रावत ने ड्राइवर मुकेश डावर से कहा कि तुम ट्रैक्टर लेकर जाओ। इसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर जाने लगा तो बीट गार्ड ने रोकने का प्रयास किया। मुकेश ने बीट गार्ड को लात मारकर गिरा दिया, जिससे वनरक्षक को दाएं पैर में चोट आई। एस पी निमिश अग्रवाल ने बताया कि रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सेंधवा विधायक और एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। विधायक ने भी एक आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें,लड़ाई अभी लंबी है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश चुनाव : 25 मई के बाद कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!