20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

डेढ़ साल बाद मध्यप्रदेश में होगी जन सुनवाई की शुरूआत

भोपाल। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों-शिकायतकर्ता को कोविड-19 प्रोटोकाल का करना होगा पालन करना होगा। मध्यप्रदेश में कोरोना काल में बंद हुई जन सुनवाई की सुविधा करीब डेढ़ साल बाद फिर से शुरू की जा रही है। इसके आदेश शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए। आदेश में सभी विभागों को जन सुनवाई कार्यक्रम 21 सितंबर से पुन:प्रारंभ के लिए कहा गया है।

सुनवाई में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। प्रदेश में हर सप्ताह के मंगलवार को जन सुनवाई होती थी। मार्च 2020 में कोरोना की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। हालही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री मंडल की बैठक में इसे पुन: चालू करने के लिए कहा था। गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को होने वाली जनवाई बंद कर दी गई थी।

Related posts

गेट पर इलाज के लिए तड़पता रहा मरीज, गार्ड ने कहा अस्पताल में बेड नहीं है…और चली गई जान

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चढ़ा दी माला, वायरल हुई वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!