
कटनी : बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा है,जहाँ आवश्यक सेवाओं में छूट के अलावा सारी गतिविधियों पर पाबंदी है, वहीं ऐसे लोगों की कमी भी नहीं है जो इस आपदा की घड़ी को अवसर में बदलते से बाज आ रहे हों।ऐसा ही एक मामला कटनी में आया है जहाँ हाइवे के एक ढाबे पर अवैध शराब परोसी जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा झिझरी पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि एन एच 30 हाईवे पर संचालित एक ढाबा में अवैध शराब बेंची जा रही है ।
प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कटनी मंयक अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन में झिझरी चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर व टीम द्वारा ढाबे में दविश दी गई। जिसमे अंग्रजी एवं देशी शराब कुल 10 लीटर कीमती 6900 रुपये की जप्त की गई।
उक्त कार्यवाही में आरोपिया रजनी नायक पति अमित नायक उम्र 38 साल निवासी झिंझरी थाना माधवनगर कटनी के विरुद्ध कारवाही कर अपराध धारा 34,36 आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इनकी भूमिका रही सराहनीय
पूरे कार्यवही में झिझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, प्रधान आरक्षक मनीष अतरौलिया, मनीष कोरी एवं स्टाप की भूमिका सराहनीय रहा।
