29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप,3 लड़कियों को ले गए थे 4 युवक, 2 लापता,पुलिस ने छह पर किया केस दर्ज

इंदौर में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना घटी है। दोस्तों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया है। इसके लिए उसे जंगल में नशे का सेवन करवाया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

शहर में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। उसी कड़ी एक बार फिर एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने ही चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई एक इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ के 4 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी उसे शनिवार को घर से बुलाकर चोरल ले गए थे। पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की को चारों युवकों ने पहले नशा कराया और रेप किया। नाबालिग के साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं, जो घटना के बाद से लापता हैं। परिजनों ने उनके साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस लड़कियों की तलाश कर रही हैं। वहीं फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा रहा है।

👉👉👉 शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,तेन्दूपत्ता संग्राहक होंगे संबल योजना में शामिल.

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती अपने चार साथी दोस्तों के साथ शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने चोरल के जंगल में गई थी। वहां चारों युवकों ने अकेलेपन का फायदा उठाकर पहले युवती को नशा करवाया। उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब युवती अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके साथी दोस्तों से संपर्क किया।उनलोगों सिमरोल की जंगल तरफ युवती का होना बताया। परिजन भी देर रात तक पहुंचे और अपने साथ युवती को लेकर इंदौर आए। वह काफी नशे में थी। इस कारण से पुलिस को कुछ नहीं बता पाई। वहीं, पीड़िता को आरोपियों ने डरा धमकाया था कि वो रिपोर्ट नहीं करें, लेकिन आज रविवार रात को युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर सभी आरोपियों खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

👉👉👉 कोविड टीकाकरण 18-44 वर्ष का सेल्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब 11 बजे से.

आरोपियों के ठिकानों पर रात को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सीएसपी जयंत राठौर के अनुसार चार गैंगरेप करने वाले आरोपी और दो डराने धमकाने वाले आरोपियों को मिलाकर पुलिस ने सभी छह आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी जयंत राठौर के अनुसार आरोपी समीर, आसिफ, बिट्टू, हसनैन की तलाश की जा रही है। ये सभी गांजा पीने के आदी हैं और नशे की हालत में यहां-वहां घूमते रहते हैं। शनिवार को ये अपनी कार से तीन लड़कियों को साथ में लेकर चोरल के जंगल में गए थे, जहां उन्होंने एक लडक़ी को शराब भी पिलाई और बाद में उसके साथ चारों युवकों ने दुष्कर्म किया।

👉👉👉 रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी.

इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पीड़ितों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर 48 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

दो लड़कियों की तलाश
पुलिस की जांच में पता चला है कि इनके साथ दो और नाबालिग लड़कियां भी थीं जो इनके साथ गई थीं। वे न तो घर लौटी हैं और न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिली है। उनके परिजनों को अंदेशा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। सदर बाजार टीआई अजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का नाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है।

Related posts

आज से प्रदेश में कोविड वेक्सिनेशन महाअभियान शुरू

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के बचाव के लिए त्रि-आयामी प्रयास- मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, मासूम भाई बहन को सांप ने डसा, भाई की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!