27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingदागदार चेहरेमध्यप्रदेश

सबरजीत मोखा के बाद अब पत्नी व मैनेजर गिरफ्तार,सहयोग न करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप,बेटा अभी भी फरार

नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन मामले में फंसे सिटी अस्पताल के मालिक सरबजीत सिंह मोखा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने सरबजीत मोखा की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी और अस्पताल में पदस्थ मैनेजर सोनि को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने ही सबूत छुपाने का अपराध किया है जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।

👉👉👉 कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, बेटे आर्यन और नौकरों ने पुलिस से कहा- सोनिया और उमर सिंघार के बीच होती थी नोंकझोंक.

ओमती थाना पुलिस ने नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन मामले में फंसे सिटी हॉस्पिटल जबलपुर के संचालक सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत सिंह मोखा और अस्पताल की मैनेजर सोनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि दोनों ही महिलाओं ने इस पूरे मामले में सहयोग न करने और साक्ष्य छिपाने का आरोप किया है। जिसके चलते दोनों के खिलाफ गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों में नकली इंजेक्शन नौकर के हाथों नाले में फ़िकवाये थे।

👉👉👉 कोरोना से सरकारी कर्मचारियों की हुई मौत तो परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देगी शिवराज सरकार.

वहीं सरबजीत सिंह मोखा का बेटा अभी भी फरार बताया जा रहा है कि नकली रेमडीसीवीर इंजेक्शन मामले में सरबजीत सिंह मोखा का बड़ा बेटा हरकरण सिंह मोखा मुख्य आरोपी है। हरकरण सिंह ने नकली आईडी बनाकर इंजेक्शन खरीदे थे। जिसके सबूत पुलिस जुटाने में जुटी हुई है पुलिस अब पूर्व में लगी धाराओं में 201 धारा का भी इजाफा करेगी।

Related posts

प्रोफेसर पत्नी ने सीखा मौत का ‘फॉर्म्युला’,अवैध संबंध के शक में पति को नींद की गोलियां खिलाई,और करंट देकर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

एक क्लिक पर आमजन को मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी,क्यू.आर. कोड से भी ले सकेंगे जानकारी -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

दुष्कर्म में नाकाम होने पर शहजाद ने की थी राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, ऐसे खुला राज

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!