28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी

देश सहित प्रदेश भर में जहां एक तरफ कोरोना का कहर जारी है। वहीं दूसरी तरफ लगातार जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके लगातार इन दवाइयों की कालाबाजारी जारी है। इसी बीच राजधानी क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर को लेनदेन के आरोप के निलंबित कर दिया गया। दोनों सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि कोलार पुलिस के हाथ लगे रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले आरोपित में से एक आरोपित को हिरासत में लेने के बाद लेनेदेन कर छोड दिया गया था।  वही मामले में एक सब इंस्पेक्टर भूमिका अभी और संदिग्ध मिली है, और सब इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है।

👉👉👉 पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

बता दें कि कोलार पुलिस ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते तीन आरोपित को गिरफतार किया था। जिसमें एक आरोपित आकर्ष सक्सेना को क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले रेमडेसिविर के के साथ हिरासत में लिया था, लेकिन लेनदेन के बाद छोड दिया गया था। उसके साथ एक और मेडिकल स्टोर का संचालक था। इस मामले में एसपी मुख्यालय द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। जहां जांच में क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एमडी अहिरवार और सब इंस्पेक्टर हरिकिशन वर्मा को आरोपी पाया गया है, दोनों सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एक और सब इंसपेक्टर की भू्मिक संदिग्ध मिली है। उसकी जांच अभी जारी है।

👉👉👉 राहुल गांधी कहा- मुझे भी गिरफ्तार करो,मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?.

इधर एसपी मुख्यालय की माने तो पुलिसकर्मियों ने आरोपी को छोड़ने के लिए कितने में सौदा पक्का किया है। इस बात की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा तीनों सब इंस्पेक्टर को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। वही मामले में कई अन्य तरह के खुलासे संभव है।

Related posts

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!