
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को विदेश भेजने के सवाल उठाने वाले पोस्टर को लेकर सरकार को खुली चुनौती दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भी गिरफ्तार करो। दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 प्राथमिकी दर्ज कीं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जमानत मिल गयी है।
👉👉👉 पुलिस के सामने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला का हंगामा,बाद में दिया माफीनामा, वीडियो हुआ वायरल.
लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी का घेराव करते हुए ट्वीट किये हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वही पोस्टर शेयर किये हैं, जिसको लेकर ये विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था, ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’ इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘मुझे भी गिरफ्तार करो।
👉👉👉 ‘बलात्कार की अजीब घटना आई सामने, एक ही बिस्तर में पति व बच्चों के साथ सो रही महिला का बलात्कार.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे भी गिरफ्तार करो। वहीं प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटोको ही विवादित पोस्टर में तब्दील कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक जो एफआईआरदर्ज की हैं वो पब्लिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धारा 188 के तहत दर्ज की गई हैं।
👉👉👉 ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 30 दुकाने जलकर हुई राख.
राहुल को मिला प्रियंका गांधी का समर्थन
इस मुद्दे पर राहुल को अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का भी समर्थन मिला है। पीएम मोदी से सवाल करने वाले पोस्टर मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका गांधी ने भी अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रियंका गांधी ने इस पोस्टर को ही अपना ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल फोटो बना लिया है।
किसके कहने पर लगाए गए पोस्टर, हो रही जांच
ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए इन पर लिखा था ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी’। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा अभी यह पता लगाने के वास्ते जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]