33.3 C
Madhya Pradesh
June 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत

मेरठ : कोरोना महामारी के इस भयंकर दौर में ऐसे राक्षस लोग भी दुनिया में मौजूद हैं जो मौत की दहलीज पर खड़े लोगों के साथ भी ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला मेरठ से है जहां गंभीर रूप से बिमार बेटे के इलाज के लिए मजबूर पिता से वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर एक 40 हजार रूपए की ठगी कर ली गई। इस घटना का सबसे दुखद पहलू ये कि वेंटिलेटर बेड न मिलने बेटे की मौत हो गई।

इस दिल दहला देने वाली घटना खुलासा तब हुआ जब जवान बेटे के अंतिम संस्कार से लौटे पिता ने थाने में दोनों ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मेरठ पुलिस ने इन दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

👉👉👉 पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप.

जानकारी के अनुसार खरखोदा थाना क्षेत्र में एनसीआर मेडिकल कॉलेज है। जहां गाजियाबाद के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित युवक की वेंटिलेटर ना मिलने से मंगलवार को मौत हो गई। मृतक के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटे के इलाज के लिए वेंटीलेटर की जरूरत थी। तभी उन्हें किसी ने मेरठ के रहने वाले हरेंद्र का नंबर दिया। उनकी हरेंद्र से बात हुई तो हरेंद्र ने उन्हें ₹40‚000 में वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

👉👉👉 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिलोड करने में 5 मिनट ऑक्सीजन सप्लाई रुकी, 11 मरीजों की मौत.

हरिंदर और उसके साथी राजेश ने सतपाल सिंह को एनसीआर मेडिकल कॉलेज बुलाया। मजबूर पिता गंभीर रूप से पीड़ित बेटे को लेकर एनसीआर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होने वेंटिलेटर बेड के लिए दोनों ठगों को 40 हजार रूपए दे दिए। लेकिन इस दौरान दोनों आरोपी डॉक्टर से बात करने की बात कहकर फरार हो गए। काफी देर बाद भी जब दोनों नही लौटे तो सतपाल ने हरेंद्र का नंबर मिलाया तो वह स्विच ऑफ आया। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी एहसास हो गया।

👉👉👉 गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम.

इसी दौरान गंभीर रूप से बीमार बेटे ने इलाज ना मिलने पर दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से बुरी तरह से टूटे पिता बेटे के शव को लेकर गाजियाबाद लौट गए। बुधवार को बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पिता सतपाल सिंह खरखौदा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ठगी की गई रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

Related posts

सीधी जिले के 51 केन्द्रों में लगाया जा रहा कोरोना का निःशुल्क टीका कलेक्टर चौधरी ने की अपील – नजदीकी केंद्र में पहुंचकर लगाएं कोरोना का टीका

VIKASH KUMAR DWIVEDI

मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, एक्टिव केस 30 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!