28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम

सांकेतिक तस्वीर
जनपद की सीमा से लगे बिहार के चौसा गंगा घाट पर बह कर आये 50 शव घाट पर किनारे लग गए। लाशों के किनारे लग जाने से जिले परेशान बक्सर जिला प्रशासन ने जनपद के सेवराई तहसील प्रशासन से सम्पर्क साधा। इस बाबत दोनों जनपदों के अधिकारियों ने गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण भी किया।

बिहार मे बक्सर के चौसा के महदेवा घाट पर दर्जनों शव नदी में पानी के ऊपर उतराते हुए दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। इसे लेकर दिनभर हंगामा चलता रहा पहले जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि शव 5 से 7 दिन पुराने हैं, ऐसे में हो सकता है यह उत्तर प्रदेश से बहकर यहां आ गए हों। वहीं देर शाम लाशों के किनारे इकठ्ठटा हो जाने से बक्सर जिला प्रशासन ने जनपद के सेवराई तहसील प्रशासन से सम्पर्क साधा। बहती लाशों का स्रोत जानने के लिए चौसा एसडीएम कृष्णा कुमार उपाध्याय अपने टीम के साथ सोमवार को जिले के बारा पहुंचे और गाजीपुर के सेवराई तहसील एसडीएम के साथ संयुक्त रूप से गंगा घाट का मुआयना किया।

बिहार के बक्सर जिले के चौसा घाट पर लगे लाशों को लेकर वहां के अधिकारियों को आशंका थी की गाजीपुर के गंगा घाटों से शवों का जल प्रवाह किया जा रहा है। वहीं लाशें बक्सर जिले के चौसा में जाकर गंगा किनारे एकत्र हो जा रही हैं। एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य ने बताया कि के संयुक्त निरीक्षण में यह बात स्थापित नहीं हुई। जिले की सीमा से सटे बक्सर जिले के चौसा महादेवा गंगा घाट पर गंगा में प्रवाहित दर्जनों शव किनारे आकर लगे थे। इसकी सूचना बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने गाजीपुर के अधिकारियों से संपर्क साधा।

जांच में पाया गया कि इस तरफ से शव नहीं बहाए जा रहे हैं’
चौसा एसडीएम ने जिले के सेवराई तहसील के एसडीएम रमेश मौर्य के साथ गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण को लेकर सेवराई एसडीएम ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि गंगा में शवों को बहाए जाने की सूचना पर बिहार से आये अधिकारियों के साथ बारा व गहमर घाट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि इस तरफ से शव नहीं बहाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि अगर गंगा में शव बहाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

4 घंटे बाद एनसीबी दफ्तर से निकलीं अनन्या पांडे, ड्रग्स केस में लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

अगले 3 महीने ऑक्सीजन से जुड़ी वस्तुओं और उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी नहीं,कोरोना के टीकों के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!