मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान भोपाल में चांदनी का पौधा लगाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।
हर नागरिक अपने परिजन की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर मनाए पौधे लगाकर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार पौधे लगाए। मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाए जाये। हर व्यक्ति अपने जन्म-दिन के अवसर पर अवश्य पौधे लगाए। इसी तरह परिवार के दिवंगत सदस्य की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर पौधे लगायें।
