
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम दुग्गाबेंगाल में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम दिनेश कुमार नाग उड़नदस्ता दल लेकर पहुंचे और आयोजक मुकेश सलाम को 5000 रुपये के जुर्माने का चालान थमा दिया। प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस के एक जवान को चोट आई है। पुलिस ने आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज कर तीन लोगों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति कोरोना गाइडलाइन पालन करने की शर्त पर दी जा रही है। गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एसडीएम दिनेश कुमार नाग और उड़नदस्ता दल को दी गई है। दुग्गाबेंगाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में बुधवार रात कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। यह सूचना मिलने पर एसडीएम नाग मौके पर पहुंचे। उनके साथ डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, नायब तहसीलदार ख्याति नेताम, थानाप्रभारी नवरंग के अलावा उड़नदस्ता दल के सदस्य व पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।
खबर यह भी है👉👉👉 लॉकडाउन में क्राइम अनकंट्रोल : इलाज कराने जा रही 82 साल की वृद्धा के गले से बदमाश ने खींची चेन, झुमका छीनने में बाइक पलटी, मां की मौत, बेटा घायल.
