28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

अनावश्यक घूमते पाए जाने पर 7 लोगों को भेजा गया अस्थायी जेल

कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से कराया जा रहा पालन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। श्री चौधरी के निर्देशों के परिपालन में आज संबंधित अधिकारियों, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने हेतु कार्यवाही की गई। साथ ही प्रशानिक अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों सहित कोविड नाका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से निरंतर घर में रहने की अपील भी की।

सीधी नगर पालिका क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही करते पाए जाने पर 7 व्यक्तियों को 4 घंटे के लिए अस्थाई जेल भेजा गया तथा 2 व्यक्तियों के 500 रुपए प्रति के हिसाब से चालान किए गए। सीधी नगर पालिका क्षेत्र में छत्रसाल स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाया गया हैं, जहाँ पर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को 4 घंटे के लिए रखा जाता है।

इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों सहित कोविड नाका में बाहर से आने वाले व्यक्तियो को रोका-टोका जाकर लगातार पुछताछ की गई एवं बिना मास्क के पाये जाने पर चालान काटे गये तथा बिना आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोगों को वापस उनके घरों में भेजा गया। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना कारण के घर से निकलने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

Related posts

सीधी जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित,पूरी सतर्कता एवं सावधानी से उठाने होंगे कदम,आगामी एक सप्ताह तक कड़ाई को जारी रखने की बात कही

MP SIDHI NEWS TEAM

GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल

MP SIDHI NEWS TEAM

देखने वालों का दिल दहल उठा जब एक ही घर से डोली और अर्थी एक साथ उठी,पूरे इलाके में छाया मातम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!