28.7 C
Madhya Pradesh
August 11, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 183 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 148 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 602 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 797 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 183 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 148 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 7947 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6155 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1739 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 53 हैं।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 183 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 148 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 7947
👉डिस्चार्ज 6155
👉एक्टिव केस 1739
👉 मृत्यु 53

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में खेती को बनाएंगे फायदे का धंधा -पटेरिया 

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 231 नए कोरोना संक्रमित मिले, 57 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!