27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप

देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लोगों को कई तरह की परेशानियों से रोजाना दो चार होना पड़ रहा है।इसी बीच मध्य प्रदेश के शहडोल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें एक पुलिसकर्मी एक ग्रामीण को लात घूसों से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी गमछे से ग्रामीण का गला दबाकर उसे घसीटने की भी कोशिश करता है। आरोप है कि शख्स ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा था।

दरअसल, ये पूरा मामला शहडोल जिले के वेवहारी ब्लाक के पपौंध थाना क्षेत्र का है। वीडियो 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी एक शख्स की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है।इस दौरान पीड़ित लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा है लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में लगे रहे। घटना के बाद अब पीड़ित पुलिस की इस बर्बरता की शिकायत करने कई किलोमीटर का सफर तय कर एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।

👉👉👉 गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम .

पूरा मामला

आपको बता दें कि पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरी के रहने वाले सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी गेंहू लेकर खरीदी केंद्र जा रहे थे, उन्हें बीमार भैंस के लिए वे दवा भी लेनी थी।इसी दौरान पपौंध थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जीवन ने लॉकडाउन में बाहर निकलने का कारण पूछते हुए सत्येन्द्र पर हमला बोल दिया।हेड कॉन्स्टेबल ने उसे जमीन में पटक कर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नही पुलिसकर्मी जीवन ने गमछा से गला दबाकर सत्येन्द्र को मारने का प्रयास किया।

👉👉👉 भोपाल में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, हमीदिया हॉस्पिटल की 6वीं मंजिल से कूदा .

इस बीच पीड़ित मदद की गुहार लगता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वहां मौजूद लोग इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में लगे रहे।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गौरतलब है कि इस घटना के बाद पपौंध पुलिस ने सत्येन्द्र के खिलाफ ही धार 151 के तहत कार्यवाही की।

पुलिस का क्या कहना है

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सत्येन्द्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था, पुलिस के मना करने पर बदतमीजी करने लगा। उसके खिलाफ 151 की कार्यवाही की गई है।पुलिस का कहना है कि सत्येन्द्र के खिलाफ पहले से भी दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें कई संगीन मामले भी हैं।

Related posts

सतना में इस्तेमाल की गई PPE किट को धोकर वापस बेचने का मामला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज का तंज राहुल की मानसिक आयु 6 से 8 वर्ष से ज्यादा नहीं,मोदी को बताया सुपर ह्यूमन

MP SIDHI NEWS TEAM

गौरीशंकर बिसेन बने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

जिले में संपूर्ण लाकडाउन के दौरान बैंकों का समय बदल गया - MP Sidhi News May 11, 2021 at 10:38 am

[…] 👉👉👉 पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की…. […]

Reply
वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत - MP Sidhi News May 12, 2021 at 6:41 pm

[…] 👉👉👉 पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!