
कोरोना काल में शिवराज सरकार ने पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सरकार ने बेसहारा हुए परिवारों और बच्चों को हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन देगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए फ्री पढ़ाई की व्यवस्था करेगी। सीएम ने गुरुवार की सुबह यह घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों को हम फ्री में राशन भी देंगे। इसके लिए वह अपात्र भी होंगे तो हम राशन देंगे।
👉👉👉 लाशों पर सियासत : पन्ना की रुंज नदी में तैरती दिखीं लाशें, कमलनाथ ने पूछा सरकार से सवाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी ने कई परिवारों को तोड़ कर रख दिया है, कुछ परिवारों ने अपने बुढ़ापे की सहारे की लाठी खोई है, कुछ ने अपने पालकों की छाया खोई है। इसलिए हमने तय किया है कि ऐसे परिवारों को जिनके घर में आजीविकोपार्जन करने वाला कोई नहीं बचा उन्हे 5000 रुपये प्रति माह पेंशन शासन द्वारा दी जाएगी।
👉👉👉 वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत.
शिवराज सरकार चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चों को जीवन यापन के लिए परेशान न होना पड़े। ऐसे बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा। इन परिवारों को पात्रता न होने पर भी राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे परिवारों के महिला या पुरुष सदस्य जो काम करना चाहे ऐसे सदस्यों को सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज के काम-धंधे के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि जीवन की गाड़ी फिर से शुरू हो सके। ऐसे बच्चों और परिवारों का सहारा हम हैं, हमारी सरकार है।

1 comment
[…] […]