29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिलोड करने में 5 मिनट ऑक्सीजन सप्लाई रुकी, 11 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में एक हॉस्पिटल के ICU वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 11 मरीजों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात तिरुपति के रुइया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता लिसिप्रिया ने इस घटना के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। वीडियो में अस्पताल के पलंगों पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट वाले मरीज देखे जा सकते हैं।

👉👉👉 गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम.

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर दोबारा लोड करने में 5 मिनट की देरी हो गई। इस वजह से ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया। इसी दौरान 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की सप्लई 5 मिनट के अंदर दोबारा शुरू हो गई। अब सब कुछ सामान्य है। इस वजह से हम और जानें बचा सके। मरीजों को संभालने के लिए लगभग 30 डॉक्टरों को तुरंत ICU वार्ड के अंदर ले जाया गया।

👉👉👉 पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप.

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी नहीं
कलेक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी। इसकी सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में हो रही थी। इस हॉस्पिटल में ICU और ऑक्सीजन बेड पर 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। 300 मरीज नॉर्मल वार्ड में थे।

Related posts

जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना-रीवा में 30 मई तक शादी समारोह पर लगी रोक, 17 मई लॉकडाउन बढ़ाया गया,जबलपुर और सिंगरौली में 17 मई तक समारोहों पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!