29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश ने एक दिन में वैक्सीनेशन का नया रिकार्ड बनाया,जीवन सुरक्षा के महाअभियान को जन-भागीदारी से मिली अपार सफलता: मुख्यमंत्री

उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ टीकाकरण महाअभियान,निर्धारित लक्ष्य से मिली अधिक सफलता

मध्यप्रदेश में आज सभी जिलों में एक साथ #MPVaccinationMahaAbhiyan उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया जिले में माँ पीताम्बरा के दर्शन कर ग्राम परासरी में टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया और आमजन से वैक्सीन लगवाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर आमजन को वैक्सीन के लिये प्रेरित कर शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान के लगातार प्रयासों और प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल को अपना कर टीकाकरण महाअभियान को अपार सफलता मिली। महाअभियान के पहले दिन वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य से अधिक सफलता अर्जित हुई। एक दिन में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगाकर देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह आज देश में हुए कुल टीकाकरण का लगभग 20 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके द्वारा राज्यों को नि:शुल्क वैक्सीन देने के निर्णय से टीकाकरण महाअभियान सफल हुआ है। वैक्सीनेशन के मामले मे मध्यप्रदेश अन्य राज्यों से अव्वल रहा है। सभी को धन्यवाद।

👉👉👉 चरित्र संदेह को लेकर महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बने प्रेरक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया जिले के ग्राम परासरी, भोपाल के अन्नानगर और सिहोर जिले के पिपलानी गाँव में टीकाकरण महाअभियान का आगाज करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रदेशवासियों को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिये यह महाअभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने और सभी को सुरक्षित करने के लिये वैक्सीन रामबाण है। सभी लोगों को वैक्सीन लगे, इसके लिये समाज के सभी वर्गों को इस महाअभियान से जोड़ा गया है। सभी के प्रयासों से वैक्सीनेशन के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह काफी उत्साहजनक हैं। इसकी सफलता के पीछे सभी वर्गों का सहयोग शामिल है, जिन्होंने प्रेरक बनकर महाअभियान में भागीदारी सुनिश्चित की।

👉👉👉 सतना में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चढ़ा दी माला, वायरल हुई वीडियो

कोरोना अभी गया नहीं है सजग रहे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, अत: सतर्कता और सजगता निरन्तर बनाये रखे। कोरोना रूपी संकट ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। हमारी प्राथमिकता कोरोना पर विजय प्राप्त करना है। कोरोना बहरूपिया है, जो अपना रूप बदलता रहता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने कोरोना काल में अपनों को खोया है, इसलिये हमारा सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि ऐसा समय दोबारा न आये। सभी लोग वैक्सीन लगवा कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो।

👉👉👉 ज्योतिरादित्य की कार छोड़ 7KM तक दूसरी गाड़ी की पायलटिंग करती रही पुलिस, ग्वालियर-मुरैना के 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

टीकाकरण केन्द्रों पर उत्सव जैसा माहौल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिये प्रदेश के 52 जिलों में 7000 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। सभी केन्द्रों पर उत्सव जैसा माहौल बनाया जाकर टीका लगवाने आये व्यक्ति का स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिये सभी लोग स्व-प्रेरणा से आगे आये और महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, धर्मगुरूओं, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया, जिनके प्रयासों ने वैक्सीनेशन कार्य को गति प्रदान की।

👉👉👉 सतना में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चढ़ा दी माला, वायरल हुई वीडियो

स्वागत कर दिलवाई शपथ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण महाअभियान में वैक्सीन सेंटर पर आये लोगों को प्रेरक बनने की शपथ भी दिलवाई। साथ ही अभियान में प्रेरक की सक्रिय भूमिका निभाने वाले बाल प्रेरकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण अभियान अभी जारी रहेगा, जिन लोगों ने आज वैक्सीन का सुरक्षा कवच लिया है ऐसे सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण के लिये प्रेरक बने। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी लोगों को निर्धारित अवधि में वैक्सीनेट कर प्रदेश को कोरोना मुक्त बनायें।

👉👉👉 बिजली बिल की बेतहासा मूल्यबृद्धि से आमजन को राहत दे सरकार- बाबा

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में लक्षित समूह को वैक्सीन लगाने की सभी केन्द्रों पर माकूल व्यवस्थायें की गई हैं। इसके साथ ही विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिये स्थानीय प्रशासन द्वारा केन्द्र पर लाने और ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई। प्रशासन से मिले सहयोग के साथ बुजुर्ग और दिव्यांग जनों ने वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाई है। अनेक क्षेत्रों में बुजुर्गों और दिव्यांग जनों ने प्रेरक की भूमिका अदा कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित भी किया। सम्पूर्ण प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान में जो सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है, उसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी अहम रही है।

👉👉👉 भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने घोषित की जिला कार्यसमिति , मना जश्न, हुईं आतिशबाजी संगठन विस्तार के लिए जी जान से मेहनत करें – इन्द्र शरण

प्रति घंटा दोगुनी होती रही वैक्सीनेशन संख्या

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के प्रति सभी लोगों ने वैक्सीनेशन के लिये जो जोश दिखाया, उससे प्रति घंटे वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दोगुनी होती रही। सुबह 10 बजे तक 60 हजार, प्रात: 11 बजे तक एक लाख 75 हजार, दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 37 हजार, दोपहर 1 बजे 5 लाख 21 हजार, दोपहर 2 बजे 7 लाख 10 हजार, दोपहर 3 बजे 8 लाख और शाम 5 बजे तक 12 लाख 12 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवा ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के यह आंकड़े साबित कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को तैयार हो गई है।

👉👉👉 बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन छ: सौ से बढ़ाकर तीन हजार की जाए, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति बने रेल टिकिट में 50 प्रतिशत छूट बहाल करें-अजय सिंह

प्रत्येक केन्द्र पर प्रेरक

टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये स्थापित किये गये वैक्सीन सेंटर्स पर माकूल व्यवस्थाओं के साथ प्रत्येक केन्द्र पर एक प्रेरक नियुक्त किया गया। स्वयं मुख्यमंत्री सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य सहित धर्मगुरू, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रेरक की भूमिका निभाई।

👉👉👉 मंत्री जी की सादगी, चबूतरे पर बैठ कर खाया खाना, जाना लोगों के परेशानियों के बारे में

हस्तियों ने बढ़-चढ़ कर किया सहयोग

मुख्यमंत्री श्री चौहान के आव्हान पर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने भी टीकाकरण महाअभियान मे बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें नोबल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी सहित खेल, साहित्य, कला, संगीत, शिक्षा, कवि, अभिनेता और विभिन्न धर्मों के गुरूओं ने भी वैक्सीनेशन के लिये सोशल मीडिया पर अपील जारी की। साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर्स पर प्रेरक की भूमिका भी निभाई।

👉👉👉 कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियाँ जारी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मीडिया ने निभाई सक्रिय भूमिका

टीकाकरण महाअभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिये मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों का सहयोग

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिये प्रदेश में बनाई गई जिला, ब्लाक एवं ग्राम और वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों ने भी महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता का काम करते हुए टीकाकरण केन्द्रों पर प्रेरक की भूमिका का निर्वहन भी किया।

जनता में दिखा अपार उत्साह

टीकाकरण महाअभियान में जनता में अपार उत्साह देखने को मिला। सभी टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाने में काफी उत्साह के साथ भाग लिया। वैक्सीन लगवाने के बाद वे स्वयं प्रेरक बन कर लोगों को प्रेरित करने लगे।

निरंतर जारी रहेगा अभियान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से प्रदेशवासियों को बचाने के लिये टीकाकरण महाअभियान चलाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नि:शुल्क वैक्सीनेशन की जो व्यवस्था की है, उससे न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरा राष्ट्र कोरोना संक्रमण से बच सकेगा। टीकाकरण महाअभियान 21 जून के बाद भी निरंतर चलेगा। जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा वहाँ से वैक्सीनेशन सेंटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। कोरोना के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने के लिये पंजीबद्ध एक लाख से अधिक कोरोना वॉलेंटियर्स महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। एक जुलाई को पुन: तीन दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। इसमें आमजन को प्रेरित करने के लिए ‘जागरूक यात्राएँ’ निकाली जाएगी।

Related posts

अमानवीयता करने वाले दबंगों पर रासुका की तैयारी, पुलिस ने निकाला जुलूस

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में ब्लैक में रेमडेसिविर बेचने वालों पर रासुका : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई जबलपुर में, अब मरीज का मोबाइल नंबर देने पर ही मिलेगा इंजेक्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रभारी तहसीलदार ने किया महिला चौकीदार से रेप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!