
ग्वालियर में एक बार फिर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक हो गई। रविवार रात दिल्ली से ग्वालियर आ रहे सिंधिया की कार को छोड़कर पुलिस दूसरी कार की पायलटिंग करने लगी। ग्वालियर की सीमा से पहले सिंधिया की कार जैसी गाड़ी पुलिस वाहन को ओवरटेक करके निकली। पुलिस को लगा कि सिंधिया की कार आगे निकल गई। इसके बाद पुलिस की पायलट और फाॅलो वाहन उसके पीछे लग गए। 7 KM किलोमीटर आगे चलने के बाद उसे पता चला कि जिस गाड़ी को सुरक्षा दे रहे हैं, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की नहीं है। पायलट वाहन में बैठे पुलिसकर्मियों को जब इसका एहसास हुआ तो सिंधिया की गाड़ी काफी आगे निकल गई थी। इस लापरवाही के लिए 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
👉👉👉 बिजली बिल की बेतहासा मूल्यबृद्धि से आमजन को राहत दे सरकार- बाबा
यह है पूरा मामला
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर में वैक्सीनेशन के महा अभियान में शहर के युवाओं को प्रोत्साहित करने सिंधिया को आना था। इसके लिए राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार रात दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर के लिए निकले थे। उनको लगातार हर जिले में पुलिस पायलटिंग और फॉलो वाहन मिल रहा था।
बताया गया कि मुरैना की सीमा में प्रवेश करते ही मुरैना की पायलटिंग टीम ने सिंधिया के आगे चलना शुरू किया। पुरानी छावनी के निरावली पॉइंट से कुछ दूर पहले मुरैना की पुलिस को सिंधिया की कार जैसी दूसरी कार ओवरटेक करके निकल गई। इसके बाद पुलिस टीम उस गाड़ी के पीछे लग गई। तय सूचना के साथ ही यहां ग्वालियर पुलिस की एक टीम पायलट और फॉलो वाहन के साथ तैयार थी। ग्वालियर पुलिस की टीम उसी कार को सिंधिया की कार समझकर पायलटिंग करने लगी। कुछ समय तक पायलटिंग की। लेकिन कार बार-बार ओवरटेक कर रही थी। इस पर पुलिस अफसरों और जवानों को शक हुआ। उन्होंने देखा तो कार में कोई दूसरा व्यक्ति था, तब तक देर हो चुकी थी। सिंधिया का वाहन काफी आगे निकल चुका था।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया को जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान है। वह दिल्ली से बायरोड ग्वालियर आ रहे थे। शाम के समय मुरैना जिले की पायलट उन्हें फॉलो करती हुई ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। निरावली के पास मुरैना-ग्वालियर बॉर्डर पर ग्वालियर की पायलट गाड़ी को सांसद सिंधिया को फॉलो करते हुए जय विलास पैलेस ले जाना था। पायलट वाहन में सवार पुलिसकर्मिंयों को कुछ गलतफहमी हो गई। गलतफहमी में सिंधिया के वाहन की जगह वहां से गुजरने वाली उसी कलर की दूसरी गाड़ी को पायलट वाहन फॉलो करने लगा।
हजीरा थाने की पुलिस सिंधिया को एस्कॉर्ट
इसके बाद जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला हजीरा थाने से गुजरा तो सुरक्षा में लापरवाही नजर आई। उसके बाद हजीरा थाने की पुलिस ने सांसद सिंधिया को जयविलास पैलेस तक फॉलो करते हुए सुरक्षित छोड़ा है। सुरक्षा में ऐसी चूक मुरैना और ग्वालियर की फॉलो टीम में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण हुई है। इसके मुरैना के नौ और ग्वालियर के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

2 comments
[…] 👉👉👉 ज्योतिरादित्य की कार छोड़ 7KM तक दूसरी गा… […]
[…] 👉👉👉 ज्योतिरादित्य की कार छोड़ 7KM तक दूसरी गा… […]