25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बिजली बिल की बेतहासा मूल्यबृद्धि से आमजन को राहत दे सरकार- बाबा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार से माग की है कि करोना महामारी से आमजन काफी बदहाल हो चुका है एक तरफ घरेलू उपयोग की सामग्री जैसे सरसों का तेल सोयाबीन घरेलू गैस इत्यादि का मूल्य आम जनमानस के पहुंच से बाहर हो गया है दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है मूल्य वृद्धि पर सवाल अगर सरकार से पूछा जाता है तो अजीबोगरीब तर्क दिया जा रहा है।

👉👉👉 बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन छ: सौ से बढ़ाकर तीन हजार की जाए, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति बने रेल टिकिट में 50 प्रतिशत छूट बहाल करें-अजय सिंह

वैसे इस महामारी से जिन्होंने अपनों को खोया है वह सरकार के चंद रुपयों को प्राप्त करने के लिए भी मृत्यु का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। जनता एक तरफ महामारी से मर गई दूसरी तरफ लॉकडाउन खुलने के बाद इस महंगाई ने त्राहिमाम मचा दिया है। मध्य प्रदेश से बाहर बिजली की दर अपेक्षाकृत कम है और मध्य प्रदेश सरकार अन्य राज्यों को बिजली विक्रय कर रही है। लेकिन मध्यप्रदेश के रहवासियों से कई गुना ज्यादा मूल्य वसूली से शहरी और ग्रामीण जन परेशान हैं यहां तक की 2 महीने से जो ऑफिस दफ्तर बंद पड़े थे उनके बिजली बिल भी चौकानेवाले आए हैं। ग्रामीण अंचल में जहां 100 से ₹200 के बीच बिजली बिल आया करता था वह कोरोना काल के बाद आसमान छू रहा है। बिजली में भारी कटौती की जा रही है उसके बावजूद जनता से जबरन बिल वसूला जा रहा है ना देने की स्थिति में बिजली अधिकारियों द्वारा अदालत में इस्तगासा दायर कर दिया जाता है। जिसकी जानकारी बिजली उपभोक्ता को ना होने के बावजूद पुलिस द्वारा मुहिम चलाकर गिरफ्तारी की जाती है। जबकि लाकडाउन के दौरान आम जन की कमाई का जरिया पूरी तरह ठप्प पड़ा रहा ऐसी परिस्थिति में घरेलू उपयोग के विद्युत उपभोक्ताओं का कोरोना काल के दौरान बिजली का बिल सरकार तत्काल माफ करे और आमदनी आज भी जस की तस बनी हुई है आय के साधन शून्य हैं लेकिन सरकार मात्र वसूली में ब्यस्त है।

👉👉👉 भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने घोषित की जिला कार्यसमिति , मना जश्न, हुईं आतिशबाजी संगठन विस्तार के लिए जी जान से मेहनत करें – इन्द्र शरण

यह कैसा जुल्म है जहां एक और महामारी का प्रकोप तो दूसरी ओर सरकार की बेरहमी जिस पर शासन और प्रशासन को कुछ सार्थक दिशा निर्देश जारी करना चाहिए क्योंकि कहीं गिरप्तारी का वारंट तो कहीं कुर्की की नोटिस जनता को काफी डरावनी लग रही है कोरोनाकाल में जब राहत देना चाहिए तब ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है यही कारण है कि आम जन आत्महत्या को मजबूर हो जाता है क्योंकि उसके पास कोई आप्सन नहीं बचता है प्राण त्यागने के अलावा, सरकार आमजन को कुछ राहत प्रदान करने की कोशिश करें अन्यथा समय आने पर जनता सरकार को इसका जवाब जरूर देगी।

Related posts

एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत स्काउट एवं गाइड संघ की जिला बैठक कार्यक्रम की रणनीति के साथ संपन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड वैक्सिनेशन महाअभियान में 25 अगस्त को जिले के 127 केन्द्रों में होगा कोविड वैक्सिनेशन

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!