
सतना में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत के मौके पर कर्मचारियों की बड़ी चूक उजागर, पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ा दी गई, प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जला कर की गई प्रार्थना, ट्रोलर्स के निशाने पर जिम्मेदार कर्मचारी, कार्रवाई की मांग

सतना। देशभर में 21 जून से कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर एक अजीब वाक्या सतना जिले के शासकीय स्कूल खूथी देखने को मिला। यहां स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी की फोटो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ रखकर उन्हें भी माला पहना दी गई। जबकि माला दिवंगत लोगों और भगवान की फोटो पर चढ़ाई जाती है। लेकिन प्रधानमंत्री के प्रति भक्ति के चलते जिम्मेदार अधिकारियों ने फोटो तो लगाई ही साथ ही उन पर माला भी पहना दी इतना ही नहीं मोमबत्ती भी जला कर श्रद्धांजलि जैसा माहौल बना दिया । अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, प्राचार्य व स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।जब फोटो वायरल हुई, तो सभी ने भाजपा की खिंचाई करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी इसे चूक माना और निंदा की है।लोग स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के लोगों का जमकर मजाक बना रहे हैं।
पूरा मामला सतना नगर के शासकीय विद्यालय खूंथी का है, जहां वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। यहां सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे स्वास्थ्य कार्यकर्ता व स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी रख दी। इस अभियान के शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग अमले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाकर एवं मोमबत्ती जलाकर उनको याद किया। इसके बाद अतिथियों की मौजूदगी में माला चढ़ाकर मोमबत्ती जलाई गई। फिर जिम्मेदारों ने फोटो खिंचवाकर वायरल कर दिया।
गौरतलब है कि सतना जिले में 247 केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत वैक्सीनेशन केंद्रों में सजाया संवारा गया है।
वैसे मध्यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है जब किसी जिंदा नेता की फोटो पर माला चढ़ा दी गई हो। करीब 5 साल पहले मार्च 2017 में इंदौर महापौर मालिनी गौड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दिया था।वहीं कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में एक बैठक के दौरान महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और सरदार पटेल की फोटो के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री की फोटो पर भी माला चढ़ा दी गई थीं। उस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
👉👉👉 बिजली बिल की बेतहासा मूल्यबृद्धि से आमजन को राहत दे सरकार- बाबा
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि घटना की मैं निंदा करता हूं। साथ ही, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। जिस समय का ये दृश्य है, उस समय विद्यालय के प्राचार्य से लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला भी वहां था। यहां वैक्सीनेशन महा अभियान में कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। ऐसे में नए कार्यकताओं से भूल हो सकती है। लेकिन एक दर्जन लोग वहां मौजूद थे। फिर भी किसी को इतना नहीं मालूम कि किसकी फोटो पर माला चढ़ाई जाती है और किसकी नहीं। ये बहुत बड़ी लगती है।

1 comment
[…] 👉👉👉 सतना में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर … […]