20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में होगी शराबबंदी-पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर फिर तीखे हो चले हैं। शनिवार को भोपाल में अपने सरकारी निवास पर पत्रकारों से चर्चा में उमा भारती ने कहा कि प्रदेश में शराब बंदी कराकर रहूंगी। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा (19 अक्टूबर) से शराब बंदी अभियान शुरू करूंगी और 15 जनवरी 2022 से खुद सड़क पर उतर जाऊंगी। ये अभियान शराब बंदी के लिए अधिकार प्राप्त प्राधिकरण बनाने के लिए होगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान उमा भारती ने कहा कि शराब बंदी जागरुकता से नहीं, लठ्ठ से होगी। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि नशाबंदी और शराब बंदी जागरुकता अभियान से ही संभव है। दोनों के इसी बयान को आधार बनाकर उमा भारती ने संभवतः यह बयान दिया।

मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ भी की

उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज अपने दम पर खड़ा हुआ है। इसलिए शिवराज का अभिनंद करना चाहिए। अब दोनों की जोड़ी के नेतृत्व में प्रदेश में शराब बंदी हो जाए। साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी माडल की भी तारीफ की।

गंगा जी की यात्रा के बाद शुरू होगा अभियान

उमा भारती ने कहा कि गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी 2022 को पूरी कर रही हूं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यही तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, तब घोषणा पत्र में नहीं डाला था कि शराब बंदी करेंगे, पर मेरी आत्मा में था। मैंने अधिकारियों से कहा था राजस्व (सरकार की आमदनी) के लिए अलग से रास्ता निकालें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में यह देखा कि एक भी व्यक्ति शराब से नहीं मरा। क्योंकि दुकानें बंद थीं। शराब की दुकानें खुलने के बाद कई लोगों की मौत हुई है। वे शराब बंदी अभियान चला रहीं महिलाओं से चर्चा भी करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने शिवराज सिंह चौहान से कहा था कि अबकी बार ऐसी सरकार हो, जो गांधीजी के आदर्शों पर चले।

भाजपा निर्विरोध जीत की तरफ

उमा भारती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुनौतियों से डगमगाते नहीं हैं। वे 15-20 साल देश के प्रधानमंत्री बने रहें और मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रहे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा निर्विरोध जीत की तरफ अग्रसर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा है। इसलिए प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते-आते निर्विरोध जीत की स्थिति बन जाएगी।

Related posts

आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन,18 वर्ष से ऊपर वालों इस तरह से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थोक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 30 दुकाने जलकर हुई राख

MP SIDHI NEWS TEAM

15 सितंबर से मध्य प्रदेश में खुलेंगे सभी कॉलेज, लेकिन पहला डोज लगवाना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!