25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मंत्री जी की सादगी, चबूतरे पर बैठ कर खाया खाना, जाना लोगों के परेशानियों के बारे में

हमेशा अपने कार्यो के वजह से सुर्खियों में बने रहने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज मुरैना जिले के दौरे पर थे। मुरैना और अंबाह तहसील के कई क्षेत्रों का पर पहुँचे मंत्री जी ने बिजली सप्लाई को लेकर जमीनी हकीकत जानने के लिए गांव के लोगों से बातचीत भी की।

बिना मीटर के एक ग्रामीण के यहां बिजली का बिल लगातार आने पर भी उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया कि वे मीटर नया लगाएं और रीडिंग के अनुरूप ही बिल जारी करें।

दिन भर उमस भरी गर्मी में जब वे मुरैना तहसील के घुसगंवा गांव में पहुंचे तो एक निर्धन परिवार वासुदेव नागर के यहां उन्होंने घर की महिला से कुछ खाने को मांगा। जिसके बाद महिला ने आदर के साथ घर के अंदर भोजन कराने की गुजारिश मंत्री जी से की, लेकिन उन्होंने घर के बाहर ही चबूतरे पर बैठ कर खाना खाया।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वासुदेव नागर के परिवार की कमाई का जरिया और उनकी परेशानियों को भी समझा साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

मुरैना से अंबाह इलाकेे में जाते समय बड़ागांव चौराहे पर रुके जहां उन्होंने दुकानदारों से बिजली सप्लाई को लेकर सवाल जवाब किए तो स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें बिजली मिल रही है। लेकिन बीच-बीच ने बिजली चली जाती है। जिस पर उनके द्वारा बिजली के ट्रिपिंग के समस्या के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय रहते ट्रिपिंग के लिए पेड़ की डालियां झाड़ और पक्षी के घोंसलो को तुरंत हटाए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना में उनका काफी दिनों बाद आना हुआ है। यहां के लोगों से मिलना एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से मिलकर वस्तु स्थिति पता चलती है। इसलिए उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की है।

निर्धन नागर परिवार के यहां भोजन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लगी थी। कई दिनों बाद गांव की चौपाल पर भोजन का उन्होंने आनंद लिया है।

Related posts

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्तेदारों के तानों से दुखी होकर सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू – मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!