24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आपदा पर गरमाई सियासत : बाढ़ पर हो रही घटिया राजनीति-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश में आई भीषण बाढ़ पर सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरे और सरकार पर लगाए आरोप पर सीएम शिवराज ने पलटवार किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कमलनाथ के दौरे पर मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन कांग्रेस जैसा व्यवहार कर रही है वो सही नहीं है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुना में कलेक्टर, एसपी रेस्क्यू में लगे थे, मैं खुद रेस्क्यू का अपडेट ले रहा हूं और कांग्रेस नेता वहां कह रहे हैं कलेक्टर एसपी ज्ञापन लें. उन्होंने कहा कि अब कलेक्टर एसपी ज्ञापन ले या लोगों की जान बचाए. मुख्यमंत्री शिवराज ने ये भी कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोपो की झड़ी लगा रही है. दिनभर बैठकर ट्वीट कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब एक हफ्ते तक वो बाढ़ देखने नहीं गए थे. मैं तब खुद धरना देकर बैठ गया था, तब कमलनाथ गए थे. उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रशासन, सेना एयरफोर्स बचाव में लगे हैं. बाढ़ पर घटिया राजनीति हो रही है केवल. दिन रात लगकर हमने मदद की. 6 हजार लोगों बाहर निकाला, लेकिन यहां सिर्फ टीका टिप्पणी हो रही है. बाढ़ पर घटिया राजनीति हो रही है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संकट के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए, एक होने की जरूरत है. आज शाम को मैं टास्क फोर्स को बैठक लूंगा. जिनके मकान नहीं बचे उनके घर सरकार बनवाकर देगी. व्यापक नुकसान हुआ है पर हम हालात सामान्य करेंगे. सीएम शिवराज ने अपील करते हुए कहा कि आम लोग भी जैसे हो बाढ़ पीड़ितों की मदद करें.

Related posts

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेसवार्ता के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

MP SIDHI NEWS TEAM

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!