
खंडवा रोड स्थित एक होटल में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई। जब एक डाक्टर का दूसरी शादी रचाने का तैयारी में था। पहली पत्नी को सूचना मिलते ही वह अपने बच्चों और स्वजन को लेकर होटल पहुंच गई और आशिक मिजाज डाक्टर की पिटाई कर डाली। बाद में यह मामला भंवरकुआं थाने पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार 50 साल का डा. जितेंद्र को पहली पत्नी कांता से दो बच्चे हैं। इनके खुशहाल जीवन ने तब मोड़ ले लिया, जब आशिक मिजाज डाक्टर जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका लक्ष्मीप्रिया से विवाह रचाने का फैसला किया। लक्ष्मीप्रिया किसी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोनों की शादी का मुहूर्त शनिवार को निकला और इसके लिए खंडवा रोड स्थित बैवाच होटल बुक की। अपने पति के विवाह रचाने की जानकारी पहली पत्नी कांता को लगी तो वह बच्चों और स्वजन के साथ होटल जा पहुंची। कांता को देखकर दोनों घबरा गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में कांता और उसके स्वजन दोनों को पकडकर भंवरकुआं थाने पहुंचे। थाने में भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
👉👉👉 अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा
👉👉👉 सतना: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार
