24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

सतना: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

सतना ।सतना पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपियों के पास से एक कार, 2 बाइक, 28 डेबिट कार्ड और 21 हजार रूपये नगर बरामद किया है।गैंग के सदस्यों द्वारा सतना सहित पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, ग्वालियर, झांसी एवं इलाहाबाद में वारदात को अंजाम देना कबूला गया है। 

👉👉👉 प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तथा व्यापारियों से की चर्चा,बोले कोरोना का संकट अभी टला नहीं, टीकाकरण से होगी सुरक्षा

मामले का खुलासा करते हुये एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कोटर और कोठी थाना क्षेत्र में 25 मई से 10 जून के बीच एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख 6 हजार की धोखाधड़ी करने की शिकायतें मिलने पर अलग-अलग टीमें गठित की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस को सिविल लाइन थाना अंतर्गत उत्तरी पतेरी में बदमाशों के मौजूद होने की लोकेशन मिली। आनन-फानन में चैतरफा नाकाबंदी करते हुये राजीव लोचन पांडेय, पंकज कुशवाहा, उद्रेश उपाध्याय, शिवाकांत पांडेय, सूरज चैधरी को गिरफतार किया है। आरोपियों के बैंक एकाउंट को फ्रीज करते हुये बैंको के माध्यम से 2 साल के लेनदेन का ब्यौरा भी मांगा गया है।

👉👉👉 बिजली के खंबे पर चढ़कर उसकी सफाई करना मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए मुसीबत बना

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एटीएम बदलकर आर्थिक धोखाधडी में माहिर इस गिरोह का नेटवर्क मप्र के अलावा उप्र, बिहार और महाराष्ट तक में फैला हुआ था। सतना-रीवा, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, अनूपपुर, अमरपाटन, बिरसिंहपुर, कोठी-कोटर और जैतवारा के अलावा यूपी के ग्वालियर एवं झांसी में आरोपी हाथ की सफाई दिखाकर लाखों रूपये की ठगी कर चुके है। एसपी ने बताया कि बडे ही चालाकों से एटीएम कार्ड बदलने में माहिर गिरोह के सदस्य पहले एटीएम बूथ की रैकी कर लेते थे। ऐसे उपयोगकर्ता को सॉफट टारगेट बनाते थे जो ठीक से एटीएम कार्ड का प्रयोग नहीं कर पाते। बूथ के अंदर पहले से मौजूद एक आरोपी चुपके से पिन देख लेता था, वहीं लाइन पर पीछे लगा दूसरा सदस्य आगे वाले व्यक्ति को यह कहकर भ्रमित कर देता था कि टेक्निकल फाल्ट की वजह से मशीन कार्ड को एक्सेप्ट नहीं कर रही है। मदद के बहाने कार्ड ले लेता था और बडी ही चालाकी से कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे देता था। गिरोह के अन्य सदस्य बूथ के बाहर रहते थे। इसके बाद किसी अन्य बूथ से गिरोह के सदस्य अधिकतम राशि निकाल लेते थे।

👉👉👉 अनोखी शादी : जहाँ TI ने किया कन्यादान, पुलिसकर्मी बने बाराती

500 से अधिक बार की धोखाधड़ी: गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इनके गिरोह द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कई जिलों सहित रीवा में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कई घटनाएं करना बताया। रीवा शहर के अतिरिक्त सतना, सीधी, अनूपपुर, उमरिया, अमरपाटन, बिरसिंहपुर, जैतवारा, कटनी, पन्ना, शहडोल आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपितों द्वारा चार पहिया वाहन किराए पर लिया जाता था। जिनका प्रयोग कर रास्ते में जितने भी एटीएम पड़ते थे उनमें वारदातों को अंजाम देते थे। शाम होने पर यह होटलों में ठहर जाते थे। 

Related posts

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में रिश्ते शर्मसार; दो भानजों ने मामी के साथ किया घिनौना काम

MP SIDHI NEWS TEAM

आगर मे जीजा साली के बीच थे अवैध संबंध, साली के पति ने की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

WTC Final 2021 : पहले दिन का खेल रद, अब कल शुरू होगा मैच - MP Sidhi News June 18, 2021 at 9:56 pm

[…] 👉👉👉 सतना: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!