29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भोपाल में 14 नए केस,कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के कोरोना  के आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है। आज मंगलवार 30 नवंबर 201 को 20 कोरोना पॉजिटिव मिले है और एक्टिव केस 110 के पार बने हुए है।अकेले भोपाल में आज 14 नए केस सामने आए है। इन आंकड़ों को देखने के बाद और कैबिनेट बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बैठक बुलाई और कई कड़े निर्देश दिए।1 दिसंबर 2021 को जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक बुलाई गई है। वही खुद सीएम जागरूकता अभियान को गति देने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित सीएस और अन्य अफसर मौजूद रहे।

एमपी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस मिले हैं जिनमें 14 भोपाल से और 5 इंदौर से है।वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 0.04 % और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 119  है।

भोपाल में 16 पॉजिटिव आने से चिंतित सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई और कोरोना को लेकर कार्य योजना बनाने और भोपाल में फेस मास्क उपयोग का अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सीएम शिवराज ने कहा कि नए वेरिएंट के प्रति सभी सजग रहें और सावधानी बरतें, ताकी लापरवाही न हो। टेस्ट संख्या भी बढ़ाई जाएं। प्रदेश में रोको टोको अभियान को गति दें। कोई भी आंकड़े न छुपाए जाए ।जिला CMHO की बैठक आज ही लें। बुधवार को 10 बजे जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की कमेटी में एक पूरा प्रेजेंटेशन दें।

सीएम शिवराज ने पीएस स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि कोरोना के संबंधित आंकड़े मेरे समक्ष प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से रखें। प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित समस्त मशीनरी का समीक्षा करें, इनका ट्रायल कर लें, बच्चों के वार्ड,ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण की जांच कर लेंपॉजिटिव केसेस वाले परिवार के टेस्ट करवाने और संक्रमित को आइसोलेट करने के भी निर्देश दिए गए है।सीएम ने कहा कि प्रदेश में सब जगह आवश्यक एहतियात बरती जाए।

नवंबर में 300 के करीब नए केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट् के अनुसार, कोरोना केसों (MP Corona Active Case Today) की बात करें तो आज 30 नवंबर को 20, 29 नवंबर को 12 28 नवंबर 2021 को 18, 27 नवंबर शनिवार को 23, शुक्रवार 26 नवंबर को 9, गुरुवार 25 नवंबर को 14, बुधवार 24 नवंबर को 22, मंगलवार 23 नवंबर को 12, सोमावर 22 नवंबर को 13, 21 नवंबर को 17, 20 नवंबर को 11,19 नवंबर को 6, 18 नवंबर को 7, 17 नवंबर को 5, 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।इसके पहले भी 6 नवंबर तक लगातार 5 से 10 के बीच केस मिले है।

Related posts

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के यूलिप प्लान में निवेश से बीमा के साथ भारी मुनाफा भी

MP SIDHI NEWS TEAM

नहीं शुरू होगा 1 मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का वैक्सीनेशन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताई वजह

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य के लिए अच्छी खबर:भोपाल-रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन से आज से शुरू; जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर भी रोज चलेगी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!