29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हिंदुओं ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी, घरों के सामने लिखा-मकान बिकाऊ है, मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी

रतलाम जिले में हिंदुओं के गांव छोड़ने की चेतावनी के बाद बुधवार को एसपी-कलेक्टर भारी फोर्स के साथ सुराणा गांव पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने पूरे गांव वाले को एकत्र किया यहीं पर गांव की चौपाल लगाई, और दोनों धर्म के लोगों से बात की। अधिकारियों ने इस दौरान कहा कि गांव में पुलिस चौकी बनेगी। जिन लोगों पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिलाबदर किया जाएगा। एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे।

इधर, गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि वह पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है।

यह है पूरा मामला

सुराणा गांव के हिंदुओं ने मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट जाकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी सहित प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। गांव में लगी चौपाल में हिंदुओं का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर दिखा। सभी ने एक स्वर में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बढ़ने की बात कही। कलेक्टर ने सभी से चर्चा के बाद कहा कि गुंडा कोई भी हो, कितना भी मजबूत दिखाता हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सुराणा के हिंदुओं ने कहा था कि प्रशासन मुस्लिमों से बचाए, वरना तीन दिन में गांव छोड़ देंगे।

माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

एसपी-कलेक्टर ने दोनों समुदाय के लोगों के बीच बैठक की। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पांच बिंदु तय किए गए। तय हुआ कि गांव में अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। तीन से ज्यादा केस वाले लोगों को जिलाबदर किया जाएगा।एक महीने के अंदर सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी, संपत्ति जब्त करने से लेकर जिलाबदर तक की कार्रवाई होगी। गांव में एक कमेटी बनेगी। कमेटी में दोनों समुदाय से दो-दो लोग और ग्रामीण एसडीएम कृतिका भी शामिल रहेंगी।

गृह मंत्री ने कहा-कांग्रेस का एजेंडा है हिंदुओं को अपमानित करने का

गृहमंत्री ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले मौलाना तौकीर रजा से समर्थन लेकर कांग्रेस का हिंदुओं को अपमानित करने का हिडन एजेंडा फिर सामने आ गया है। दरअसल, हिंदुओं को अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व को बांट चुके हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा प्री एग्जाम अब 25 जुलाई को :20 जून को होनी थी परीक्षा, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बढ़ाई तारीख

MP SIDHI NEWS TEAM

9वीं से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

वन परिक्षेत्र सिहावल का मामला : सोन घडियाल अभ्यारण द्वारा जब्त डंपर को छुड़ाने के लिए वन रक्षक 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!