29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

रतलाम में फोरलेन पुलिया के पास मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी,हत्या की आशंका

बिलपांक थाना क्षेत्र के इंदौर-नीमच हाईवे (नयागांव-लेबड़ फोरलेन) पर स्थित प्रकाश नगर के समीप स्थित पुलिया के पास सड़क से करीब पचास फीट दूर एक महिला का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं मिले है। उसकी कहीं और हत्या कर शव पुलिया के पास फेंकने की आशंका है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

👉👉👉 चीतल की खाल एवं सींग की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपियों को क्राईम ब्रांच एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

जानकारी लोगों ने शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला का शव पुलिया के पास पड़ा देखकर डायल 100 व बिलपांक पुलिस को सूचना दी। एसआइ महेश शुक्ला व सपना राठौर मौके पर पहुंचे तो वहां महिला का शव साड़ी से चेहरा ढका हुआ पड़ा था। महिला ने लाल व ग्रे रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज व पेटीकोट पहन रखा था। उसके पास शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज या अन्य वस्तु नहीं मिली। न ही उसके हाथ पर कोई निशान या नाम गुदा हुआ पाया गया। कुछ देर बाद थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा व एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी घटनास्थल व शव की जांच की। मौके पर उपस्थित आसपास के ग्रामीणों ने शव देखा लेकिन किसी ने भी महिला की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद शाम करीब चार बजे शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

👉👉👉 मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणमान्यजन को किया संबोधित बोले टीकाकरण महाअभियान में प्रबुद्धजन करें सहयोग करें

24 घंटे पुराना है शव

घटना स्थल पर शव से कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे लहसुन से भरा एक पिकअप वाहन लावारिश हालत में खड़ा था। पहले यह माना जा रहा था कि शव से वाहन का कोई कनेक्शन होगा, लेकिन पुलिस ने वाहन के बारे में पता किया तो प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली कि वाहन खराब होने से वहां किसी ने खड़ा किया है। पुलिस उसके चालक की तलाश कर रही है। वहीं शव 24 घंटे से अधिक पुराना बताया जा रहा है, क्योंकि शव सड़ने लगा है।

👉👉👉 कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियाँ जारी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

महिला के शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट के निशान नहीं दिखे है। आशंका है शव कहीं से लाकर पुलिया के पास रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बृजेश मिश्रा, थाना प्रभारी बिलपांक

Related posts

नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में चार गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिंदू जागरण मंच, विरोध प्रदर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

सितंबर के पहले सप्ताह में सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, नौकरी और व्यापार के लिए समय रहेगा शुभ

MP SIDHI NEWS TEAM

दो वार्ड बॉय की करतूत:इंदौर के एमवाय अस्पताल न्यू चेस्ट सेंटर में भर्ती संक्रमित युवती के साथ अश्लील हरकत, निर्वस्त्र करने की कोशिश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!