29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र में कोरोना का बड़ा विस्फोट, 36 नए केस, यहाँ मिले 30 पॉजिटिव

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में आज शुक्रवार को बड़ा विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में 36 नए केस कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। चौंकाने वाली बात ये है कि अकेले इंदौर जिले में ही 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले है, इसमें 30 तो सिर्फ महू में केस आए है और एक की मौत भी हुई है। इसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आज के आंकड़ों ने मप्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि इंदौर के महू आर्मी एरिया के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के कुल 36 नए केस है। महू में एक साथ 30 नए प्रकरण आने से संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है। गुरुवार को 8552 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए।

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। लेकिन मुझे इस बात की चिंता है कि महू में एक साथ 30 लोग संक्रमित मिले हैं। इसका मतलब ये है कि हमें अभी भी विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है।बता दे कि इससे पहले गुरुवार को 13 नए पॉजिटिव सामने आए थे, जिसमें इंदौर में 5, जबलपुर में 4 और भोपाल में 3 और बालाघाट में 1 नया केस सामने आया था।

बता दे कि मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन के अंदर 11 जिलों में नए केस मिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति इंदौर की है, जहां अबतक 42 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं भोपाल में 10, जबलपुर में 9, सिंगरौली में 6, निवाड़ी में 5, राजगढ़ में 4, विदिशा में 3, ग्वालियर में 2, झाबुआ, नरसिंहपुर व बालाघाट में 1-1 पॉजीटिव सामने आए।आज 36 केसों के बाद अब मध्यप्रदेश में 121 एक्टिव केस हो गए हैं।वही 1 के मौत की भी खबर है।

Related posts

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM

लव मैरिज करने वाले लड़के एवं लड़की के परिजन थाने के सामने एक-दूसरे से भिड़े, जमकर हुई मारामारी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!