27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा

इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने गए सीएसपी ने न केवल एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया बल्कि दूसरे युवक से बोले कि तुझे यही गाड़ दूंगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम और पुलिस विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से की थी।

शनिवार को इंदौर के तेजपुर गड़बड़ी मार्ग पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग में संयुक्त मुहिम चलाई। वहां पर 40 से अधिक ऐसे अवैध निर्माण कर लिए गए थे जो अतिक्रमण के दायरे में थे। इस अतिक्रमण को हटाने का उद्देश्य सड़क का चौड़ीकरण करना था। लोगों की मकान और दुकान बने रहने के कारण मार्ग बेहद संकरा हो गया था। शनिवार को नगर निगम अपने पूरे बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल रखा था। इन सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे।

जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, जिन लोगों ने अतिक्रमण करने लगे थे, वह हो हल्ला करने लगे लेकिन इसी बीच वहां मौजूद सीएसपी जयंत राठौर ने एक अधेड़ व्यक्ति में चांटा मार दिया। चांटा मारते ही व्यक्ति का कोई परिचित या रिश्तेदार वहां आ गया और वह सीएसपी से वाद-विवाद करने लगा जिस पर आए एसडीएम प्रतुल सिन्हा ने उसे धक्का दे दिया। इस पर सीएसपी उस युवक को गरियाने लगे और उससे बोले थे ज्यादा चूं चपड़ की तो तुझे यही गाड़ दूंगा। बमुश्किल वहां मौजूद पुलिस बल और स्थानीय व्यक्तियों ने सीएसपी के आक्रोश से उस युवक को बचाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो ठीक है लेकिन इस तरह से किसी व्यक्ति के ऊपर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे मारना कहां तक उचित है यह समझ से परे है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कहीं ना कहीं सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं।

Related posts

इटारसी में हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के घर पर जश्न, जीत मिलते ढोल की थाप पर नाचने लगीं महिलाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

विन्ध में राजनीतिक फिजां बदल चुकी है विधानसभा में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा मैं अगला चुनाव जोरशोर से लडूंगा और जीतूंगा-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

बोर्ड परीक्षा तय समय पर होगी, परीक्षा कार्यक्रम घोषित हुआ

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

इंदौर में दो बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की धुनाई,वीडियो वायरल - MP Sidhi News June 19, 2021 at 11:24 pm

[…] 👉👉👉 अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को म… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!