36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

सिंगरौली से पुणे ले जा रहे 75 लाख की एल्यूमीनियम की सिल्ली को ट्रक मालिक ने मनेंद्रगढ़ में 25 लाख में बेचा, तीन गिरफ्तार

सिंगरौली स्थित हिंडाल्को कंपनी से लाखों रुपए कीमती एल्यूमीनियम सिल्ली लेकर हिंडालको बरगवां प्लांट से पुणे जा रहा ट्रक बीच रास्ते से अचानक लापता हो गया। शिकायत पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो ट्रक में लाेड सिल्लियाें काे मनेंद्रगढ़ स्थित एक सिल्वर फैक्ट्री से बरामद किया है। एलमुनियम की चोरी के मामले में सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने छत्तीसगढ़ से तीन आरोपियों को चोरी गए एलमुनियम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को शहर में एमपी पुलिस की दबिश के बाद दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस की इस कार्यवाही से कोरिया छत्तीसगढ़ के कबाड़ माफियाओं में भी हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सिंगरौली (मप्र) में आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को कंपनी का एल्युमिनियम प्लांट स्थित है। यहां से 10 जून को इंडो आर्या ट्रांसपोर्ट कंपनी सिंगरौली के माध्यम से सुल्तानपुर (उप्र) निवासी ट्रक मालिक संदीप सिंह के ट्रक क्रमांक यूपी 44 एटी 4204 में 30 टन 60 किलोग्राम कुल 1 हजार 320 एल्युमिनियम की सिल्ली लादकर युगराज तेजराज एजेंसी पूना (महाराष्ट्र) के लिए ट्रक रवाना हुआ था। ट्रक में जीपीएस डिवाइस लगा हुआ था। कटनी के बाद से जब ट्रक का लोकेशन मिलनी बंद हुई तो ट्रांसपोर्टर को शंका हुई। ट्रांसपोर्टर ने सिंगरौली जिले के थाना बरगवां में ट्रक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

👉👉👉 अतिक्रमण हटाने गए सीएसपी ने अधेड़ को मारा थप्पड़, बोले- यहीं गाड़ दूंगा

जानकारी के अनुसार सिंगरौली (मप्र) में आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिंडाल्को कंपनी का एल्युमिनियम प्लांट स्थित है। यहां से 10 जून को इंडो आर्या ट्रांसपोर्ट कंपनी सिंगरौली के माध्यम से सुल्तानपुर (उप्र) निवासी ट्रक मालिक संदीप सिंह के ट्रक क्रमांक यूपी 44 एटी 4204 में 30 टन 60 किलोग्राम कुल 1 हजार 320 एल्युमिनियम की सिल्ली लादकर युगराज तेजराज एजेंसी पूना (महाराष्ट्र) के लिए ट्रक रवाना हुआ था। ट्रक में जीपीएस डिवाइस लगा हुआ था। कटनी के बाद से जब ट्रक का लोकेशन मिलनी बंद हुई तो ट्रांसपोर्टर को शंका हुई। ट्रांसपोर्टर ने सिंगरौली जिले के थाना बरगवां में ट्रक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

👉👉👉 सीधी में 2 करोड़ का ट्रैक्टर घोटाला, विधायक केदारनाथ शुक्ला हुए हमलावर,सीधी कलेक्टर ने4 सदस्यीय जांच कमेटी की गठित

पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा में लगे सीसी टीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद ली। इस बीच ट्रक चालक के मोबाइल लोकेशन से ट्रक के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली। कई बार ट्रेस करने के बाद बरगवां पुलिस को 14 जून को कुठला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास संबंधित ट्रक के खड़ा होने की जानकारी मिली।

इस भारी मात्रा में एलमुनियम की चोरी का शक जाहिर में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जिसके बाद एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने एक टीम गठित कर ट्रक के तलाश ने टीम को भेजा। जहां पुलिस टीम ने ट्रक का लोकेशन ट्रेस करते हुए छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ जा पहुंची। जहां एक अज्ञात व्यवसाई के निजी गोदाम से पुलिस ने चोरी गया एलमुनियम को आरोपियों के साथ धर दबोचा। मामले में पता चला कि आरोपी संदीप सिंह पिता कृष्णा शंकर उम्र 32 वर्ष, सुभाष चंद्र पांडे पिता रामअजीज पांडे उम्र 52 वर्ष एवं लाल सिंह पिता कृष्णचंद्र बसेरा ने बड़ी साजिश के तहत इस 75 लाख के एलमुनियम की सिल्लियों को मात्र 25 लाख रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/2021 धारा 407, 409, 34 आईपीसी के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जिला न्यायालय में पेश किया है।

👉👉👉 प्रेमी की तालाश में निकली युवती, पता चला पहले से है शादीशुदा, फिर दोनों पत्नियों ने ऐसे किया पति का बंटवारा

25 लाख में हुई थी डील
ट्रक मालिक संदीप सिंह ने बताया कि 25 लाख में सुभाष कुमार कसेरा से उनका सौदा हुआ था। जिसमें से 10 लाख रुपए कैश उसे दे दिया गया था और 2 लाख 73 हजार रुपए चेक के माध्यम से प्रतापगढ़ (उप्र) स्थित हमारे पेट्रोल पंप के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। डील की शेष रकम लेनी बाकी थी।

एक-दूसरे के संपर्क में थे ट्रक मालिक और खरीदार
बरगवां पुलिस को ट्रक मालिक संदीप सिंह और खरीददार सक्ती निवासी सुभाष कसेरा को लंबे समय तक मोबाइल में एक-दूसरे के संपर्क में होने की जानकारी मिल चुकी थी। ट्रक मालिक ने पूछताछ में बताया कि सक्ती जांजगीर-चांपा निवासी सुभाष कसेरा से 25 लाख रुपए में सौदा होने पर 13 जून को सिल्ली से लोड ट्रक को मनेंद्रगढ़ ले जाया गया। यहां कॉलेज के पास स्थित एक खाली प्लाॅट में ट्रक खड़ाकर ट्रैक्टर में माल लोड कर बदन सिंह मोहल्ला स्थित बर्तन बनाने की फैक्ट्री में खाली किया गया।

इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा, प्रधान आरक्षक संगीत सिंह, रमेश, राज कुमार त्रिपाठी, आरक्षक विवेक सिंह एवं नरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

बदमाशों ने बना डाली वन विभाग की डुप्लीकेट वेबसाइट, फर्जी भर्ती निकाल कर युवाओं के साथ ठगी की

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में मां के साथ शौच को निकली 3 वर्षीय मासूम अचानक हो गई लापता, घर से 100 मीटर दूर शव बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

लव मैरिज : चरित्र शंका में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!