28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

एक बड़ा मामला प्रदेश के रतलाम जिले से सामने आ रहा है। जहां होम गार्ड ऑफिस में लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान रिश्वत लेते बड़े बाबू को गिरफ्तार किया गया है। रतलाम के होमगार्ड ऑफिस में आज सुबह लोकायुक्त अधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान लोकायुक्त ने होमगार्ड ऑफिस के बड़े बाबू को 500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि बड़े बाबू द्वारा कार्य को निपटाने के लिए 3000 रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद उन्हें 500 रुपए के साथ दबोचा गया है।

👉👉👉 6 दिन दिल्ली में रहे सचिन लेकिन प्रियंका-राहुल ने नहीं दिया मिलने का समय,बिना मिले जयपुर लौटे पायलट

रतलाम के कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर आज लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा छापा मारते हुए वहां के सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जितेंद्र कुमार पांडे की शिकायत रतलाम निवासी राकेश जाट के द्वारा की गई थी। राकेश जाट के द्वारा बताया गया था कि उनके पिता नाला लाल जाट लांस नायक के देहांत के पश्चात मिलने वाली संचित निधि एवं करुणानिधि के 51 हजार की राशि का उन्हें भुगतान होना था।

👉👉👉 जल जनित बीमारी उल्टी दस्त खसरा, मलेरिया, पीलिया जैसे रोगो से बचाव हेतु रखें सावधानी-डाँ0 बी0एल0 मिश्रा

जिस के संदर्भ में वह सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे से मिले थे। इसके पश्चात जितेंद्र कुमार पांडे ने उनसे राखी दिलवाने के लिए 3000 की रिश्वत मांगी थी। इस राशि में से 2500 ले चुका था। शेष 500 की रिश्वत आज लेते हुए लोकायुक्त पुलिस के द्वारा उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूरी कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा के नेतृत्व में की गई।

Related posts

जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-सहयोग से थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार – शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी सरकार,आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती सरकार-नारायण त्रिपाठी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!