27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मानवता शर्मसार : मक्के के खेत में मिला नवजात शिशु

बैतूल। मानवता को शर्मसार करने वाला मामला बैतूल के आठनेर में सामने आया है। यहां मक्के के खेत में नवजात मिला है। बच्चे को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।

महिला बाल विकास के डीपीओ ने बच्चे को दुलारते हुए उसे मां जैसा प्यार दिया। उन्होंने न सिर्फ उसे साफ किया। कपड़े पहनाकर उसे दूध भी पिलाया। उन्होंने नवजात को गोद में लिया और एम्बुलेंस से बैतूल अस्पताल ले आए। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। उसका वजन 2.180 ग्राम है। डीपीओ ने उसका नाम अक्षय रखा है।

मामला

शनिवार को आठनेर के अक्कलवाड़ी में एक नवजात मक्के के खेत में पड़ा था। उसके रोने की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे। बच्चा मिलने की सूचना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कोटवार ने पुलिस को दी। माैके पर पहुंचे डायल – 100 ने महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक गुंता उइके, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कोटवार की मदद से बच्चे को रेस्क्यू कर आठनेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी महिला बाल विकास अधिकारी नेहा यादव और विभाग प्रमुख बाबूलाल विश्नोई को दी। जानकारी के मिलते ही विश्नोई चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं के साथ आठनेर रवाना हो गए। पुलिस मां की तलाश में जुट गई है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चे का जन्म सुबह ही हुआ है।

Related posts

अपनी ही पार्टी के मंत्री को सांसद ने बताया मूर्ख, बोले- इन्हें पार्टी में शामिल करना शायद गलती

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर से कटनी खदान में ले जाकर झोपड़ी में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!