
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ0 बी0एल0 मिश्रा ने जल जनित बीमारियों से सावधान करते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में प्रदूषित पेयजल से हैजा, उल्टी-दस्त, पेचिस, खसरा, पीलिया जैसी बीमारियां होती है। वर्षा के मौसम में नदी, तालाब जैसे जल स्त्रोतों के आसपास ग्रामीणों के मल त्याग करने से मानव मल में मौजूद रोगाणु पानी में मिल जाते हैं साथ ही नदी तालाबों में पशुओं को नहलाने से भी अनेक रोगाणु पानी में फैल सकते हैं। जब यही पानी पीने के लिए या भोजन बनाने में प्रयोग करते हैं तो ये रोगाणु शरीर में प्रवेश कर के लोगो को कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित करते हैं। इन्ही रोगाणुओं से मुख्य रूप से दस्त, हैजा, टाईफाइड, पीलिया, खूनी पेचिश, तथा आंव दस्त, जैसी कई बीमारियां होती है। वर्षा ऋतु में जलजनित रोगो से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां रखना जरूरी है। सी0एम0एच0ओ0 डाँ0 मिश्रा ने बताया कि हमें हमेशा शुद्ध जल स्त्रोत का प्रयोग करना चाहिए। पानी को हमेशा दोहरे कपड़े से छानकर इस्तेमाल करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। कुंओं के पानी में नियमित ब्लीचिंग पाउडर डाला जाना चाहिए।
खबरें और भी 👉👉👉 ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून
उन्होने बताया कि पीने के पानी का रखरखाव इस प्रकार से हो कि हमेशा साफ बर्तन में ही रखा जावे, प्रतिदिन पानी के बर्तन को साफ करें ताकि उसमें काई न जमने पाए। पीने के पानी को हमेशा ढककर रखें। बर्तन में से पीने का पानी निकालने के लिए लम्बे हेण्डिल वाले बर्तन का प्रयोग करें। पीने के पानी में हांथ नही डालना चाहिए। उन्होने बताया कि एक घड़े या मटके में एक क्लोरिन गोली पीसकर डालना चाहिए आधे घण्टे तक इसे ढककर रखने के बाद ही पानी पीने के लिए उपयोग करना चाहिए, यह गोलियां प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं ग्राम की आशा कार्यकर्ता के पास निःशुल्क उपलब्ध है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों में दस्त रोग प्रमुख है, उल्टी-दस्त होने पर ओ.आर.एस. पैकेट 1 लीटर स्वच्छ व शुद्ध पानी में घोलकर रोगी को पिलाना शुरू कर देना चाहिए। दस्त लगने के 24 घण्टे के बाद बचा हुआ घोल फेक कर अगले दिन दूसरे पैकेट का घोल बनाना चाहिए। मां का दूध पीने वाले शिशु को दूध पिलाना बंद नहीं करना चाहिए। दस्त के साथ उल्टियां शुरू होने पर शीघ्र ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता या चिकित्सक को बताकर उपचार लेना चाहिए। ओ.आर.एस. पैकेट सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं के पास निःशुल्क उपलब्ध रहते हैं।
खबरें और भी 👉👉👉 शिवराज सिंह पेंशनरों और कर्मचारियों का हक मार रहे हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
डाँ0 मिश्रा ने अपील किया कि वर्तमान में लांकडाउन खुल गया है और बाजार में दूर-दूर गांवो से लोग विभिन्न कार्यो के लिए आया करते है और खुले में बिकने वाली आकर्षक, लुभावनी खाद्य सामग्रियों और दूषित जल का सेवन करते है जिससे बीमारियों के कुचक्र में फंस जाते है। इसलिए बाजार में बिकने वाले सड़े, गले खाद्य सामग्री, फल आदि न खरीदें, ढके हुए व अच्छी खाद्य सामग्री एवं फल आदि कि खरीदी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन मास्क, सेनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खरीद कर सेवन करें।

1 comment
[…] 👉👉👉 जल जनित बीमारी उल्टी दस्त खसरा, मलेरिय… […]