
पन्ना में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पन्ना के पवई में एक भाजपा नेता पर अपनी ही 17 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। बेटी की शिकायत पर पवई पुलिस ने 24 घंटे में आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।आरोपी सतीश मिश्रा BJP का सक्रिय नेता है और उसने अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।वहीं कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंच कसा है ।
👉👉👉 रीवा से सीधी आ रही यात्रि बस मोहनिया घाटी में हुई हादसे का शिकारा,दर्जन भर से अधिक यात्री जख्मी
पन्ना जिले की पवई तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़बारी में ये शर्मनाक घटना सामने आई है। कलयुगी पिता ने 11वीं में पढ़ने वाली अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।अपने पिता के दुराचार से परेशान लड़की ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई ।
👉👉👉 स्वर्णिम एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटी मोदी सरकार, गौरव पूर्ण 7 वर्ष- जयभान पवैया
वहीं इस पूरे मामले पर एसडीओपी पवई का कहना है मुड़वारी ग्राम में 17 वर्षीय बेटी ने पिता पर दुराचार के आरोप लगाए थे जिस पर थाना पवई में अपराध पंजीबद्ध करते हुए पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई । पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया। थाना प्रभारी सलेहा अभिषेक कुमार पांडे ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसपी शुक्ला एसआई अंजली सिंह राजपूत सलेहा थाना प्रभारी अभिषेक पांडे एएसआई हरिराम उपाध्याय आरक्षक वीरेंद्र खरे आरक्षक बच्चू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
👉👉👉 बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घिनौने कृत्य को लेकर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस का घिनौना चेहरा पन्ना में सामने आया है। बीजेपी नेता ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। आरएसएस कार्यकर्ता और बीजेपी नेता सतीश मिश्रा ने अपनी ही बेटी का दुष्कर्म किया। सीएम शिवराज से सवाल उठाते हुए कहा कि ये तो राक्षस से भी ज्यादा हो गया।
