18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingमेरा विंध्य

कोरोना कहर : 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ा शहडोल में कोरोना कर्फ्यू

शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, हर वार्डाे में डोर-टू-डोर सब्जी की सप्लाई दोपहर 12 बजे तक, किराना की सप्लाई दोपहर 1 बजे तक ही हो पाएगी इसके पष्चात् टोटल कोरोना कफ्र्यू कड़ाई के साथ लागू हो जाएगा। केवल चिकित्सकीय औषधियां, क्रय करने हेतु ही लोगो को छूट दी जाएगी। इसी प्रकार विवाह हेतु सब मिलाकर 50 व्यक्ति तथा शव दाह हेतु 20 व्यक्तियो को ही छूट मिल पाएगी। किराना केवल होम डिलेवरी से ही घर पहुचाएं जाएगे किराना सहित अन्य सामग्रियो की दाम बढाए जाने की षिकायत पाए जाने पर कडी कार्यवाही की जाएगी तथा अनावष्यक रूप से घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक मे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह ने कहा कि, जिले की स्थित लगातार संक्रमण के कारण भयावाह हो रही है इसके बावजूद भी जिला प्रषासन द्वारा लगातार वैक्सीन, आक्सीजन, वेंटिलेटर बेड इत्यादि की आतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही है। इन भयावाह स्थितियों की लोग गंभीरता से नही ले रहे है तथा लगातार लोगो को समझाइस देने के बाद भी अनावष्यक भीड़-भाड बढाने तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कोताही बरत रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष कुमार गोस्वामी ने कहा कि, 200 से अधिक मरीज प्रतिदिन मिलना अपने-आप मे भयावाह स्थिति को प्रकट करता है। आसपास के जिलो से किसी भी प्रकार की मदद की उम्मीद भी नही है, लोग अभी भी सचेत नही हो रहे है। जिले में स्वास्थ्य अमला भी संक्रमित हो रहा है तथा प्रशासन के संसाधन सिमित संख्या में है ऐसे स्थिति में कड़ाई करना निंतात आवश्यक हो गया है। उन्होने कहा कि, ऐसे गरीब परिवार जिनको भरण-पोषण की दिक्कत होगी उन्हें सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि तथा अन्य समाजसेवी उन गरीबो के भोजन की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें।
बैठक मे विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेष कुमार गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेष वैष्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री शेर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह, व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, श्री बाल्मीक गौतम, श्रीनिवास पाण्डेय, शानउल्ला खान, श्री चन्देे्रष द्विवेदी, श्री पदम खेमका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सावधान सीधी : आज जिले में 86 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 5 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2 की हुई मौत….

MP SIDHI NEWS TEAM

मानवता हुई शर्मसार, रीवा में आशा कार्यकर्ता से रेप, विरोध करने पर फोड़ा सर, बहन को भी नहीं छोड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!