
मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों का संक्रमण काल प्रारम्भ हो रहा है। जनसमुदाय की सक्रिय सहभागिता के प्रोत्साहन को सफल बनाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया निरोधक माह जून-2021 में जिले के मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण, बचाव व उपचार का स्थानीय लोगों में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं मलेरिया प्रभावित ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं0 बी0एल0 मिश्रा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल
इस अवसर पर डॉं0 डी0के0 द्विवेदी भेषज विशेषज्ञ, डॉं0 एस0बी0 खरे सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉं0 आई0जे0 गुप्ता, हनुमान प्रसाद नामदेव जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया विभाग के मलेरिया निरीक्षक, मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाईजर, कार्यालयीन कर्मचारी एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर जिले में आज नही मिले नए कोरोना संक्रमित,आज 8 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं0 मिश्रा ने बताया कि मलेरिया रथ जिले के विकासखण्डों में मलेरिया प्रभावित ग्रामों में भ्रमण करेगा एवं मच्छरजन्य बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पम्पलेट वितरण इत्यादि के माध्यम से स्थानीय लोगों को जानकारी देगा। साथ ही मलेरिया जागरूकता रथ में बुखार रोगियों की त्वरित जाँच व उपचार की सुविधा भी उपस्थित कर्मचारी एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा उपलबध कराई जाएगी।
खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया निरोधक माह जून 2021 पर मीडिया, आमजन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह अपील की है कि जनसमुदाय की सक्रिय सहभागिता एवं स्वच्छता ही मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण की कुंजी है। अतः जिले में मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण व उन्मूलन को सफल बनाने में जनसमुदाय अपना पूर्ण सहयोग देवें।
