27.7 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

5 राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे मतदान, 10 मार्च को नतीजे

कोरोना के संकट के बीच देश में एक बार फिर चुनाव (Election 2022) आ गए हैं।चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फरवरी और मार्च में 7 चरणों में चुनाव होंगे। 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी के साथ 3 एवं 7 मार्च को मतदान होंगे और नतीजे 10 मार्च 2022 को आएंगे। इन सभी राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में पूरा हो रहा है। इसके तहत पदयात्रा और रोड शो के ऊपर रोक रहेगी। रैली और जुलुस पर भी रोक रहेगी।15 जनवरी तक सभी जन सभाओं पर रोक रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटकॉल लागू किए जाएंगे।चुनाव तय समय पर ही होंगे, इसके लिए मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर, गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर, मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों, पर पंजाब में 117 और उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 18.3 करोड़ मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 24.9 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे।पोलिंग स्टेशन में 16 फ़ीसदी का इजाफा किया गया है। इन चुनावों के लिए 5 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। उत्तर प्रदेश में 29% मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। कुल 215268 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 80 पार उम्र के लिए, दिव्यान्ग व कोविड पाजिटिव के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। know your candidate app उपलब्ध है जिससे आप अपने अपने उम्मीदवार की जानकारी जान सकेंगे। उम्मीदवारों की आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि  चुनाव में धांधली रोकने के लिए ऐप बनाया गया है। गैरकानूनी पैसे, शराब, ड्रग्स आदि की सप्लाई पर निगाह रखी जाएगी। ऐप का नाम ‘cvigil’ ऐप है। आम जनता भी इसे डाउनलोड कर सकती है और चुनाव से संबंधित किसी भी गड़बड़ी को इस पर भेज सकती है। चुनाव आयोग सौमिनट के भीतर कार्रवाई करेगा। यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख और मणिपुर और गोवा में सीमा 28 लाख रुपए होगी। सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा।पदयात्रा और रोड शो के ऊपर रोक रहेगी। रैली और रोड शो पर भी रोक रहेगी।15 जनवरी पर सभी जन सभाओं पर रोक रहेगी।डोर टू डोर कैंपेन के लिए भी 5 लोग से ज्यादा नहीं जा सकेंगे।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • पहला चरण: 10 फरवरी 2022 उत्तर प्रदेश
  • दूसरा चरण: 14 फरवरी 2022 उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा
  • तीसरा चरण: 20 फरवरी 2022- उत्तर प्रदेश
  • चौथा चरण: 23 फरवरी 2022- उत्तर प्रदेश
  • पांचवा चरण: 27 फरवरी 2022- उत्तर प्रदेश, मणिपुर
  • छठवां चरण: 3 मार्च 2022 उत्तर प्रदेश, मणिपुर
  • सातवां चरण: 7 मार्च 2022 उत्तर प्रदेश
  • परिणाम: 10 मार्च 2022

इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं।
  • वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत।
  • जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीें ।
  • डोर टू डोर कैंपेन के लिए भी 5 लोग से ज्यादा नहीं ।
  • यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख
  • मणिपुर और गोवा में सीमा 28 लाख रुपए होगी।
  • सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा।

5 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  1. 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान
  2. 14 फरवरी को दूसरा चरण
  3. 20 फरवरी को तीसरा चरण
  4. 23 फरवरी को चौथा चरण
  5. 27 फरवरी पांचवा चरण
  6. 3 मार्च छठा चरण
  7. 7 मार्च सातवें चरण का मतदान होगा ।
  • पंजाब , गोआ एवं उत्तराखंड में एक चरण में होगा मतदान ।
  • मणिपुर 27 फरवरी और 3 मार्च दो चरणों मे होगा मतदान
  • 10 मार्च को पांचो राज्यों में होगी मतगणना

Related posts

चुनाव आयोग का आगामी चुनाव को लेकर का बड़ा फैसला, 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और कोविड पाजिटिव पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस ने एक दिन पहले आरपीएन सिंह को बनाया स्टार प्रचारक और दूसरे दिन आरपीएन सिंह ने की बीजेपी ज्वाइन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!