25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यस से क्राइसेस मेनेंजमेंट समूह सदस्यों से किया संवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, क्राइसेस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों से संवाद किया गया। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम की आगामी कार्ययोजना के लिए किए जाने वाले प्रयासों को लेकर सभी से चर्चा की। उन्होंने अनलॉक की स्थिति में विशेष सावधानी और कोरोना संक्रमण रोकने के सभी उपायों का अपनाने का आह्वान किया।

खबर यह भी है👉👉👉 कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आह्वान किया कि ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर की क्राइसेस मैनेजमेंट समूह के सभी सदस्य लगातार कोरोना संक्रमण रोकने और अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रयास करें। प्रत्येक जिले में कोरोना संक्रमण रोकने हेतु कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, किल कोरोना अभियान का संचालन प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। टीकाकरण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जाए।

खबर यह भी है👉👉👉 महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए सांसद श्रीमती रीती पाठक तथा विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में तथा जिले में शासन, प्रशासन तथा संगठनों के सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सफलता मिली है। उन्होंने तीसरी लहर में बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव के दृष्टिगत जिले में डॉक्टरों की कमी पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके साथ ही तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहारों पर भी जोर दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल से बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन,मायावती ने बताया नई राजनीतिक व सामाजिक पहल

इस अवसर पर एनआईसी कक्ष सीधी में कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, सीईओ जिला पंचायत श्री आर के शुक्ला, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा, समिति के सदस्य श्री पुष्पराज सिंह, श्री सुरेश सिंह की उपस्थिति रही।

Related posts

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 275 नए कोरोना संक्रमित मिले, 107 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द होगी 576 पदों पर भर्ती, विभागों से मांगे प्रस्ताव

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

शिवराज सिंह पेंशनरों और कर्मचारियों का हक मार रहे हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह - MP Sidhi News June 16, 2021 at 9:55 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और स… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!