25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल. मध्य प्रदेश को फिलहाल कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया। उन्होंने ज़िला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को हालात को देखते हुए इसका फैसला लेने का अधिकार दिया.प्रदेश की जनता के नाम अपने वर्च्युल संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी।आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को ग्रेड दिया जाएगा। इसी तरह 12 वीं की परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी हैं। सामान्य स्थिति होने पर ये परीक्षा आयोजित की जाएंगी।  परीक्षा कराने का फैसला बाद में हालात को देखकर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण तक अब  12वीं की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। परीक्षा से 20 दिन पहले नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

👉👉👉 एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- हमें कई काम करने हैं। आज ऐसी स्थिति नहीं है कि हम ये कह सकें कि संक्रमण को हमने काबू कर लिया है। स्थिति में सुधार है फिर भी अभी कोरोना कर्फ्यू में ढील नहीं दे सकते। जिला क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप को इसका फैसला लेना है। नहीं तो सारे किये धरे पर पानी फिर जाएगा। जहां संक्रमण की दर बहुत नीचे है वहां कर्फ्यू हटाया जा सकता है। लेकिन बहुत सोच समझकर वैज्ञानिकों से बात करके फैसला लेना। हमें वायरस के रहते हुए ज़िंदगी को जीने की आदत डालना होगी। पूरे एहतियात के साथ हमें घरों से निकलना होगा। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप लोग जनता को जागरुक करें। जनता से अपील है कि हमें कोरोना संक्रमण को काबू में रखते हुए काम करना होगा। शादी-ब्याह, बड़े समारोह, मेले नहीं होंगे।

👉👉👉 शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार.

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की लोग स्वस्थ रखने के लिए योग करें। अपना आचरण बदलें. योग-प्राणायाम करें। सूरज के संपर्क में रहें। धूप लें. उससे ऊर्जा मिले. भोजन वो करें जो शरीर के लिए हितकारी हो। खाने के लिए न जीयें बल्कि अच्छा स्वास्थ रखने के लिए खाएं।

👉👉👉 नमाज के लिए मस्जिद में जमा हुए सैकड़ों लोग, पुलिस पहुंची तो लाइट बंद कर दी,पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मामला किया दर्ज.

Related posts

सरकार का होली पर तोहफा, शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 साल से बढ़ाकर की गई 3 साल

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP SIDHI NEWS TEAM

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!