
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को फिर धक्का लगा। मुकुल रॉय ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर शुक्रवार को ‘घर वापसी’ करते हुए टीएमसी का दामन थाम लिया। साल 2017 के नवंबर में टीएमसी से बीजेपी में गए मुकुल रॉय का सिर्फ 4 साल में ही भगवा पार्टी से मोह भंग हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय अपने पुत्र शुभ्रांशु रॉय के साथ टीएमसी में शामिल हो गए। ममता बनर्जी की उपस्थिति में वह टीएमसी में शामिल हुए। बता दें कि टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी, पूर्व विधायक सव्यसाची दत्ता सहित अन्य भी शीघ्र ही टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 28 जून से शर्तो के साथ खुलेगा भक्तों के लिए महाकाल मंदिर
बता दें कि इसके पहले ममता बनर्जी और मुकुल रॉय दोनों ही टीएमसी कार्यालय पहुंच गए थे और उनके बीच बैठक हुई है। इस अवसर पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित थे। बता दें कि मुकुल रॉय पहले नेता थे, जो टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए थे। अब बीजेपी की पराजय के बाद पहले नेता हैं, जो बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए हैं। वह साल 2017 में टीएमसी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। ममता बनर्जी ने कहा कि मुकुल घर के ही बेटे हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 प्रताड़ना से तंग आकर जन शिक्षक ने बीईओ ऑफिस में जहर खाकर की आत्महत्या, संघ ने सौंपा ज्ञापन दी चेतावनी
इस मौके पर ममता ने कहा कि मुकुल हमारे घर के ही सदस्य हैं। वह अपने घर वापस आ गए हैं। मैं उनका अभिनंदन करती हूं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पहले वे जो भूमिका निभाते थे, भविष्य में भी वे वही भूमिका निभाएंगे। TMC एक परिवार है। इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। ममता ने कहा कि बीजेपी ईमानदार लोगों को जांच एजेंसियों की मदद से परेशानी करती है।इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावों के दौरान मुकुल ने हमारे साथ गद्दारी नहीं की। जिन लोगों ने गद्दारी की है उन्हें हम वापस पार्टी में नहीं लेंगे।
तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुकुल रॉय ने कहा, ‘मुझे टीएमसी में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बीजेपी से बाहर निकलकर अपने लोगों और पुराने लोगों से मिलकर बहुत संतुष्टि मिल रही है। मैं बीजेपी में काम नहीं कर पाया। इसलिए अपने पुराने घर वापस आ गया। रॉय ने कहा कि मैं बीजेपी छोड़कर TMC में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा।

1 comment
[…] […]