30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

चुनाव से पहले घोषणाओं की बारिश करते हैं शिवराज सिंह,चुनाव के बाद उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

सिंगरौली को सिंगापुर और मैहर को स्मार्ट सिटी बनाने का क्या हुआ?,पृथ्वीपुर को आदर्श विधानसभा बनाने की घोषणा पर अजयसिंह ने किया सवाल

सीधी I पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है शिवराजसिंह हमेशा चुनाव से पहले उस क्षेत्र में जाकर घोषणाओं की बारिश करते हैं और बाद में उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं| उन्होंने कहा कि जनता को सब्जबाग दिखाकर वोट हथियाने का यह उनका पुराना हथकंडा है|
पृथ्वीपुर को आदर्श विधानसभा बनाने की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजयसिंह ने कहा कि शिवराजसिंह ने बड़े अहंकार से 15 साल पहले लोगों को सपने दिखाए थे कि नए जिले सिंगरौली को सिंगापुर बनाऊंगा| इस सपने को पूरा होते देखने के लिए आज तक वहां की जनता तरस रही है| | अभी तक इतने वर्षों में सीधी से सिंगरौली का हाई वे भी नहीं बन पाया| यह सड़क अभी तक बदहाल और दुर्गम है और अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है| सबसे ज्यादा खनिज रायल्टी देने वाले सिंगरौली जिले की जनता से किये गए वादे रद्दी की टोकरी में चले गये हैं|

अजयसिंह ने कहा कि इसी तरह शिवराजसिंह ने चुनाव में वोट लेने के लिए मैहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखाया था| स्मार्ट सिटी तो दूर उन्होंने मैहर चित्रकूट फोर लेन की योजना ही समाप्त कर दी| वे मैहर को देश के सबसे सुंदर तीर्थ स्थल के रुप में कैसे विकसित करेंगे? शिवराजसिंह द्वारा दिखाया गया जनता का यह सपना अभी तक साकार नहीं हुआ है| अब तो मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद नहीं बची है|
सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता अब शिवराजसिंह के हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है| दमोह उपचुनाव में हुई कांग्रेस की शानदार जीत इस बात के संकेत हैं| अब कोई उनके बहकावे में नहीं आने वाला है क्योंकि जनता ने दमोह उपचुनाव में भाजपा को हार की झलक दिखा दी है|

Related posts

ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने किया जयंत मलैया का बचाव, पार्टी के निर्णय पर उठाया सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

खेल-खेल में चली बंदूक, किशोर के आंख में घुसे छर्रे,युवक के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!