29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

मायके जाने की जिद की थी पत्नी ने, गुस्साए पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया

भोपाल। भोपाल में मायके जाने की जिद करने पर पति ने महिला को मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला के बयान के बाद पति के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एएसआई मकसूद खान ने बताया कि न्यू सिल्क स्कूल के सामने नारियल खेड़ा निवासी शबनम खान (35) गृहणी हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी छबड़ा राजस्थान निवासी आदिल के साथ हुई थी, जिसके तीन बच्चे हैं। हाल ही में आदिल से उसका तलाक होने के बाद नारियल खेड़ा निवासी समीर के साथ शादी करके रह रही है। महिला का कहना है कि 30 अगस्त को वह घर पर थी। रात करीब 11 बजे समीर उसके मायके जाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि वह मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखी मिट्‌टी के तेल उसके शरीर में छिड़क आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।

चीख सुनकर नाना नानी को बुलाया बच्चों ने

मां की चीख सुनकर बच्चों की नींद खुल गई। वह तुरंत ही पास रह रहे नाना-नानी को घटना के बारे में बताया। नाना-नानी तुरंत ही शबनम को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। एएसआई मकसूद ने बताया कि महिला का विवाद बार-बार मायके जाने को लेकर हुआ था। पति उसे मायके जाने से रोक रहा था।

Related posts

ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किया बड़ा हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!