29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को जमोड़ी पुलिस ने धर दबोचा, चोरी की 2 नग मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को पहुंचाया जेल

सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी राजभान केवट पिता संपत केवट 23 वर्ष निवासी मड़रिया वार्ड क्रमांक 21 थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस ने लिया गिरफ्त में

मामला विवरण
फरियादी सतीश कुमार पटेल निवासी ग्राम पडरा ने दिनांक 13.05.2021 को थाना जमोड़ी में आवेदन प्रस्तुत किया था कि मेरे घर के सामने से कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 एनआर 6898 चुरा कर ले गया है जिस पर थाना जमोड़ी में मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की पता तलाश की गई किंतु तब कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
आज दिनांक को थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त नंबर की मोटरसाइकिल लिए एक व्यक्ति घूम रहा है जिस पर थाना प्रभारी जमोड़ी ने प्रधान आरक्षक राज लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त आरोपी के पता तलाश हेतु रवाना किया जमोड़ी पुलिस की टीम में अबिलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाइ जिसके बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और मोटरसाइकिल चोरी करना बताया एवं उसे जप्त करवाया जिसके पश्चात विधिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जिला जेल सीधी दाखिल करवाया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजलाल भोरे, आर0अभिषेक मिश्रा, बालेंद्र सिंह, आर0 अक्षय तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लोकसभा में लगातार उठा रही सांसद

VIKASH KUMAR DWIVEDI

खादी ग्रामोद्योग चेयरमैन का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,खादी परिधान पहने, स्वाबलंबी भारत की तस्वीर गढे-जितेंद्र लिटोरिया

MP SIDHI NEWS TEAM

शहीदी दिवस पर युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान 

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!