22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मंत्री-विधायक समेत 7763 पॉजिटिव, जानें जिलों की स्थिति, स्कूल-परीक्षा पर फैसला जल्द!

मध्य प्रदेश में 26 जनवरी 2022 के बाद से कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 7763 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) मामले  सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 67 हजार के पार (MP Corona Active Case) पहुंच गई है।इसमें 1400 पुलिसकर्मी भी शामिल है पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1 की मौत दर्ज की गई है। वर्तमान में संक्रमण दर 11.00% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडया को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) के प्रयासों के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर थमने लगी है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 7,763 नए मामले ही आए, जबकि 10,016 लोग रिकवर हुए। वर्तमान में रिकवरी रेट 90.08% है।प्रदेश में अब एक्टिव केस 67,945 (MP Corona Active Case) रह गए हैं, जिसमें 1,418 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आज 28 जनवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 7763 नए कोरोना पॉजिटिव में से भोपाल में 1857, इंदौर में 1498, जबलपुर में 650 और ग्वालियर में 282 नए केस और बाकी अन्य जिलों से केस मिले हैं जबलपुर में एक मौत भी रिपोर्ट की गई है। शिवराज कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा (Omprakash Saklecha) और खंडवा की मांधाता विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नारायण पटेल (Narayan Patel) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

टल सकती है बोर्ड परीक्षाएं

मध्यप्रदेश में 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए तारीखों को आगे बढ़ाया जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस बात के संकेत दिए है, हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेंगे।वही मध्य प्रदेश में 31 जनवरी के बाद स्कूल खुले रहेंगे या नहीं, इसका फैसला, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम ले सकते है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

“कोरोना से हार गया प्यार”, रेंजर पति की कोरोना वायरस से मौत के बाद, असिस्टेंट प्रफेसर पत्नी ने घर में फांसी लगा कर दी जान

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!