29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसकी 2 मासूम भतीजियों पर किया एसिड अटैक,आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर पीड़ित परिजनों से बात करते एसपी

मध्यप्रदेश के रीवा जिला के जनेह थाना क्षेत्र के पनासी गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों के पिता ने एकतरफा प्यार में एक युवती सहित दो भतीजियों पर एसिड अटैक कर दिया।बताया गया कि शातिर आरोपी ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात्रि करीब 3 बजे घर के छत पर चढ़कर सीमेंट की सीट का छप्पर हटाया और उपर से एसिड फेंक दिया है। घर के अंदर गहरी निद्रा में सो रही बुआ सहित दो मासूम बच्चियों की रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। तभी आरोपी भी छप्पर से नीचे लंप लगाकर भागने की कोशिश की। 

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ नेता में असंतोष

इनसेट में एसिड अटैक का आरोपी, छप्पर को देखते एसपी

तीन बच्चियों के उपर एसिड अटैक की खबर सुनकर पुलिस के पाव सूज गए। तुरंत घटना की सूचना एसपी राकेश सिंह को दी गई। जो भारी पुलिस बल के साथ तराई क्षेत्र के जनेह थाना क्षेत्र रवाना हो गए। घटना की सूचना जनेह थाना पुलिस को दिया गया।घटना की सूचना पर एसपी राकेश सिंह, एएसपी मउगंज विजय डाबर, एसडीओपी आदि मौके पर पहुंचे है। साथ ही एफएसएल टीम के डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाएं है। साथ ही आरोपी के बाइक का नंबर लेकर एसपी ने गांव से लेकर शहर तक के थानों में घेराबंदी कर दी। तभी पुलिस को पता चला की आरोपी गांव से शहर की ओर जा रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 रात में परिजनों के साथ सोई युवती की सुबह फंदे से लटकती मिली लाश

पुलिस की एक टीम बाइक से पीछा करते हुए करीब 100 किमी. दूरी तय की। अंत में बिछिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर की टीम ने आरोपी को शहर में कई जगह नाकाबंदी करते हुए फिल्मी स्टाइल से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को तुरंत संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है। वहीं एसिड की शिकार बुआ को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि दो मासूम ब​च्चियां खतरे से बाहर है। पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल के फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक राधा पाल पिता रामकिशोर पाल निवासी पनासी अपने दो मासूम भतीजी रिया पाल और प्रिया पाल के साथ सोमवार की रात्रि सो रही थी। तभी आरोपी उमांशकर केवट​ पिता श्माल लाल केवट​ निवासी पनासी पहुंचा और रात 3 बजे छप्पर हटाकर उपर से एसिड फेंक दिया। जिससे राधा पाल सहित दोनों मासूम बच्चियां झुलस गई। शोर शराबा सुनकर घर के सदस्य भाग कर बेटियों के पास पहुंचे तो वह झुलस चुकी थी। कुछ देर बाद पूरा गांव एकत्र हो गया। घटना के संबंध में तत्काल डायल 100 ​सहित जनेह पुलिस को सूना दी गई। जिन्होंने एसपी को सूचना देकर आरोपी को गांव में देखते हुए पीछा कर लिया। वह आगे आगे भागता रहा पीछे पीछे पुलिस दौड़ाती रही। करीब 100 किमी. दूर पीछा करने के बाद शहर में नाकेबंदी कर बिछिया पुलिस ने धर दबोचा।

खबर यह भी है👉👉👉 सतना में युवक की हत्या:रिश्तेदारी में गए युवक का गला रेता, पटपरिया नाले के पास मिला शव

पुलिस ने बताया कि राधा की शादी तय हो गई थी। जिस बात से आरोपी युवती से नाराज था। जहाँ युवती की शादी तय थी वहां भी धमकाने गया था, लेकिन वहाँ के लोगों ने आरोपी को भगा दिया था। तब से वह उसको मारना चाहता था। इतने में भी जब सफल नहीं हुआ तो युवती सहित उसकी दो भतीजियों के ऊपर सोते समय घर के छप्पर में चढ़ कर एसिड फेंक दिया।बताया गया कि आरोपी ने एसिड जवा के एक सर्राफा व्यापारी से खरीदा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप से आरोपी गिरफ्तार
वारदात में आरोपी के भागने की खबर जैसे ही पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को मिली तो वे शहरी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों से घेराबंदी करा दी। एएसपी विजय डाबर ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी उमांशकर केवट का मोबाइल ट्रेस किया जा रहा था। तभी पता चला कि उसका नेटवर्क शहर की ओर जा रहा है। ऐसे में तत्काल करीब एक दर्जन थाना क्षेत्रों में घेराबंदी की गई थी। साइबर एक्सपर्ट पल-पल की लोकेशन बता रहे थे। जैसे ही वह शहर में दाखिल हुआ तो बिछिया पुलिस ने इंजीनियरिंग कालेज तक पीछा कर पड़ लिया। शहर के विभिन्न मार्गों में बैरिकेटस लगा लिए गए। इसी बीच आरोपी के इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर भागने का मैसेज वारलेस सेट से चला तो बिछिया थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर, आरक्षक सुफल द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी ने मिलकर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।


Related posts

15 दिन के अंदर किरायेदारों की जानकारी थाने में नहीं दी तो मकान मालिकों पर आपराधिक प्रकरण होगा दर्ज -थाना प्रभारी मोरवा

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश: मोबाइल हैक कर नाबालिग ने बनाया न्यूड वीडियो फिर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

7 लाख हड़पने के बाद ब्लैकमेल करती थी, हारा हुआ शिक्षक करने लगा सुसाइड, तो बेटे ने महिला को हटा दिया रा June 8, 2021 at 3:02 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसक… […]

Reply
घोटाला छिपाने के लिए सीएमएचओ कार्यालय में जानबूझ कर लगाई गई आग,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर् June 8, 2021 at 4:25 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसक… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!